Monday, 5 June 2017

ग्रामीण भाई-बहन पर्यावरण के सबसे बड़े संरक्षक: श्री महेश गागड़ा : विश्व पर्यावरण दिवस पर वन मंत्री पहुंचे ग्रामीणों के बीच

रायपुर, 05 जून 2017

वन मंत्री श्री महेश गागड़ा ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर जिले के ग्राम मोहरेंगा (विकासखण्ड-तिल्दा) पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को कहा-सैंकड़ों हजारों वर्षों से देश हमारे ग्रामीण भाई-बहन ही प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करते आए हैं। वे प्रकृति और पर्यावरण के सबसे बड़े रक्षक हैं। इसके लिए हमें सदैव उनका आभारी रहना चाहिए। श्री गागड़ा ने कहा कि ’लोगों को प्रकृति से जोड़िए’ यह इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का ध्येय वाक्य है, जो हमें यह सोचने के लिए विवश करता है कि प्रत्येक मनुष्य और प्रत्येक प्राणी प्रकृति का अभिन्न अंग है और मानव समाज तथा सम्पूर्ण जीव-जगत किस प्रकार प्रकृति पर निर्भर है। श्री गागड़ा ने कहा-पर्यावरण की रक्षा हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन सब मिलकर इस चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए शहरी और ग्रामीण जनता के बीच समन्वय की जरूरत पर बल दिया और कहा कि सबके सहयोग से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। श्री गागड़ा ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वनों की सुरक्षा और अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की लगातार देख-भाल भी होनी चाहिए। श्री गागड़ा ने वन क्षेत्रों के नजदीक रहने वाले ग्रामीणों को प्रकृति आधारित पर्यटन से जोड़ने की भी जरूरत बताई। श्री गागड़ा के साथ विधायक श्री देवजी भाई पटेल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. टमटा (वन बल प्रमुख), श्री आर.के.सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) और राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री मुदित कुमार सिंह सहित अनेक पंच-सरपंच, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
 
क्रमांक-1028/स्वराज्य

जीएसटी पोर्टल पर नामांकन कराने जगह-जगह कैम्प : वाणिज्कि-कर संभाग रायपुर क्रमांक-1 के वृत्त कार्यालयों में भी हेल्प डेस्क स्थापित

   रायपुर, 05 जून 2017
 
कारोबारियों को जीएसटी पोर्टल पर नामांकन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। यह सुविधा 15 जून तक उपलब्ध रहेगी। वाणिज्यिक-कर विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि समय-सीमा को देखते हुए संमस्त टिन धारक व्यापारियों का जीएसटी में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्यिक-कर विभाग के रायपुर संभाग क्रमांक-1 के प्रत्येक वृत्त-कार्यालय में हेल्पडेस्क लगाया गया है जहां पर दूरभाष/ मोबाइल पर करदाताओं से संपर्क कर कार्यालय में हेल्प डेस्क अथवा नजदीकी शिविर में वांछित दस्तावेजों पंजीयन प्रमाणपत्र, पेनकार्ड, फोटो ग्राफ, बैंक एकाउन्ट स्टेटमेंट अथवा पास बुक, आधार कार्ड जिसमें मोबाइल नंबर हो, ई-मेल एकाउन्ट, व्यवसाय स्थल का प्रमाण स्वरूप किरायानामा, बिजली बिल,, सहमतिपत्र, डीएससी, प्रोविजनल आई, पासवर्ड अथवा पूर्व में किये गये आंशिक नामांकन प्रक्रिया के यूजर आईडी, पासवर्ड के साथ उपस्थित होकर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कराने प्रेरित किया जा रहा है। शिविर स्थलों के आस-पास के व्यापारियों से व्यक्तिगत संपर्क कर शिविर मे ंही व्यवसाईयों को वांछित दस्तावेजों सहित बुलाकर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया पूरी करायी जा रही है। विभाग द्वारा विभिन्न व्यावसायिक संगठनों से भी नामांकन के लिए अपने सदस्यों को अवगत कराने अपील की गई है जिसके भी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। व्यवसाईयों द्वारा अपने-अपने संगठन के वाट्सअप ग्रुप में मेसेज एवं शिविर की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनमें जागरूकता आई है और वे शिविर  स्थल में उपस्थित हो रहे हैं। कारोबारियों द्वारा अपने कर सलाहकार एवं चार्टर्ड एकाउन्टेंट से संपर्क करने की जानकारी भी मिल रही है।
वर्तमान में संभाग-एक रायपुर के अधीन वृत्त कार्यालयों द्वारा चेम्बर आफ कामर्स एंड इण्ड. बाम्बे मार्केट रायपुर, मे. राहुल टेªडर्स गोलबाजार रायपुर, मे. बालाजी मेन्सवियर लाखेनगर रायपुर, मे. बंशी सेल्स पचपेढ़ीनाका रायपुर, मिलेनियम प्लाजा जी.ई.रोड रायपुर, मे. सेठिया एजेंसीज थोक बर्तन मार्केट डुमरतराई रायपुर, किरीत/मणीलाल भनपुरी, मे. एक्टिव आमानाका रायपुर, स्टाईल स्पा गुरू घासीदास प्लाजा आमापारा रायपुर, मंगलबाजार गुढ़ियारी पड़ाव रायपुर, फरिश्ता मेडिकल काम्पलेक्स रायपुर, टिम्बर मार्केट भनपुरी रायपुर एवं इण्डस्ट्रियल एरिया भनपुरी में कैम्प लगाया गया है जहां करदाता सम्पर्क कर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी लेने अथवा असुविधा होने की स्थिति में वृत्त एक से संबंधित करदाता मोबाइल श्री प्रशांत कोमिया मोबाइल नं. 99079-27570, वृत्त-दो श्री राहुल तिवारी मोबाइल नं. 98935-30103, वृत्त तीन-श्रीमती हेमा श्रीवास्तव मोबाइल नं. 88392-35220, वृत्त-चार सुश्री सीमा श्रीवास्तव मोबाइल नं. 88176-06678 एवं वृत्त-पांच  श्री असलम खान मोबाइल नं. 94255-101765 से संपर्क कर सकते हैं।

क्रमांक-1024/राजेश

जीवन की सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: अपर मुख्य सचिव

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘प्रकृति के साथ मनुष्यों को जोड़ें’ विषय पर कार्यक्रम 
 
रायपुर 05 जून 2017

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज यहां ’प्रकृति के साथ मनुष्यों को जोड़ें’ विषय पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री अजय सिंह ने राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता और महाविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. के. सुब्रमणियम और पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री संजय शुक्ला उपस्थित थे।
अपर मुख्य सचिव श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और जीवन के बीच गहरा संबंध होता है। इसके संरक्षण तथा संवर्धन में ही जीवन की सुरक्षा और हमारे भविष्य की खुशहाली निर्भर है। वर्तमान में पर्यावरण का संरक्षण और प्रदूषण पर रोकथाम अतिआवश्यक हो गया है। इसमें हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। इसके तहत हमें दिन-प्रतिदिन की जीवन शैली में पर्यावरण संरक्षण संबंधी उपायों को बखूबी ढंग से अपनाना होगा और इसे आदत के रूप में शुमार करना होगा। श्री सिंह ने कहा कि प्रकृति हमारी साझा धरोहर है। इसे बचाने के लिए पूरे विश्व को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करना होगा। इसके लिए हम सभी सजग हो जाएं और ध्यान रखें कि आने वाले दिनों में हमारी अमूल्य धरोहर धरती और प्रकृति हम सबके रहने तथा जीने के लायक सुरक्षित बनी रहे। 
कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. सुब्रमणियम ने सम्बोधित किया और कहा कि वन और पर्यावरण प्रकृति प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है। वन हजारों किस्म के प्रजातियों के जीव-जन्तुओं के लिए संतुलित वातावरण उपलब्ध कराते हैं। इसके संरक्षण में हम सबकी जिम्मेदारी हो। इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसके संरक्षण और संवर्धन पर ही हम सबकी भलाई निहित है। 
इस अवसर पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में विजयी स्कूली छात्र-छात्राएं कु. पल्लवी रजक-उत्तर बस्तर (कांकेर), कु. प्रिया गौतम-रायगढ़, श्री ओमकार सागरवंशी-रायपुर, कु. मधु गुप्ता-रायगढ़, कु. दुर्गेश्वरी मानिकपुरी-नारायणपुर, कु. गुणोंनिधि सोनी-रायपुर, कु. चेल्सी-बालोद, कु. आकृति तिवारी-मुंगेली और श्री लक्ष्मण निषाद-बिलासपुर को पुरस्कार राशि वितरित की गई। इसी तरह महाविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में एनआईटी रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ युनिवर्सिटी के प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भारत माता स्कूल बिलासपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता संबंधी कार्यक्रम की रोचक प्रस्तुति को भी सराहा गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 
 
क्रमांक-1027/प्रेमलाल

पर्यावरण दिवस पर महान हस्तियों के नाम पर लगाए गए पौधे

 
रायपुर, 05 जून 2017

 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज यहां पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित कार्यालय छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में महान हस्तियों के नाम पर वृक्षारोपण किया गया। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण के सुरक्षित रहने से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। पर्यावरणीय असंतुलन से हमारा जन-जीवन कुप्रभावित होगा तथा पृथ्वी के लिए खतरा पैदा होगा। श्री बेग ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए तथा वृक्ष, जल, वायु, भूमि, वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। 
इस अवसर पर महापुरूषों एवं देश की महान विभूतियों के नाम से पौधे लगाए गए। प्रमुख रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अब्दूल रऊफ महवी, शहीद वीरनारायण सिंह, वीर सावरकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नाम से पौधे लगाए गए। इस अवसर बोर्ड के अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग, सदस्य श्री साजीद पठान, सचिव श्री मो. इकबाल, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड श्री जी. स्वामी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती सरिता पाण्डे, श्री पी.पी. द्विवेदी, अकरम बेग, इम्तियाज अंसारी आदि बोर्ड के कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मदरसा बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित पंडित जवाहर लाल नेहरू रोवर क्रु, मेक कॉलेज, जे.आर.दानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शाला, श्री बालाजी विद्या मंदिर, मदरसा तेगिया ताजुल उलूम, मदरसा इस्लाहुल मूस्लेमीन बैजनाथपारा के छात्र-छात्राएं तथा स्काउट एवं गाइड के रोवर, रेंजर, लीडर भी शामिल थे।
 
क्रमांक-1026/कोसरिया

ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न: खेल सचिव श्री बोरा ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत


रायपुर, 05 जून 2017

खेल विभाग सचिव श्री सोनमणि बोरा ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 04 जून 2017 को शाम 5 बजे बूढ़ातालाब के समीप आउटडोर स्टेडियम, रायपुर में किया गया। श्री बोरा ने पुरस्कृत खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दो हजार 111 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 खिलाड़ियों और 75 प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर 22 खेलों के एक हजार 600 खिलाड़ियों सहित सभी खेल संघों के पदधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद थे।
 
क्रमांक-1025/सी.एल.

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड की बैठक 6 जून को

रायपुर, 05 जून 2017
समाज कल्याण विभाग द्वारा तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड की बैठक विभाग की मंत्री श्रीमती रमशीला साहू की अध्यक्षता में कल 06 जून को मंत्रालय में होगी। उल्लेखनीय है कि बैठक में तृतीय लिंग वर्ग की दैनिक स्थिति सुधारने, शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की जानकारी पर चर्चा की जाएगी। बैठक में तृतीय लिंग वर्ग केटरिंग ब्यूटी पार्लर हेतु प्रमुख संस्थानों का चिन्हांकन कर तृतीय लिंग के व्यक्तियों को स्वालंबी बनाने प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। 

क्रमांक-1023/चित्ररेखा

Sunday, 4 June 2017

मुख्यमंत्री से जापानी कम्पनी के अध्यक्ष की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 04 जून 2017

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जापान प्रवास के दौरान आज वहां की प्रसिद्ध कम्पनी एमआईआर के अध्यक्ष श्री शिनिचि काटो ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। डॉ. सिंह ने उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी और कहा कि एमआईआर जैसी प्रतिष्ठित जापानी कम्पनियां अगर छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आएंगी, तो उन्हें राज्य सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ अधोसंरचना उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की सहज, सरल उद्योग नीति, स्मार्ट सिटी के रूप में नया रायपुर के विकास, राज्य में संचार क्रांति योजना के तहत 45 लाख लोगों को स्मार्ट फोन देने के निर्णय और सड़क, रेल तथा हवाई यातायात के बेहतर नेटवर्क के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि राज्य में कोर सेक्टर के अंतर्गत स्टील, सीमेंट, एल्युमिनियम और बिजली के क्षेत्र में काफी निवेश आकर्षित हुआ है। अब हम लोग नॉनकोर सेक्टर के अतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि उपज तथा वनोपज प्रसंस्करण, आटोमोबाइल आदि नानकोर सेक्टर के उद्योगों को विशेष रूप से प्राथमिकता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान श्री शिनिचि काटो ने जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ आने की मंशा प्रकट की।  

क्रमांक-1019/स्वराज्य

पर्यावरण दिवस: मदरसा बोर्ड परिसर में आज वृक्षारोपण समारोह

रायपुर, 04 जून 2017
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कल पांच जून को राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के परिसर में महान विभूतियों के नाम पर वृक्षारोपण किया जायेगा। बोर्ड के अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि पुराने पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित मदरसा बोर्ड के कार्यालय में वृक्षारोपण समारोह सवेरे 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी तथा विभिन्न मदरसों और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

क्रमांक-1021/कोसरिया

पीईटी में प्रदेश के ’प्रयास’ विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 369 में 358 विद्यार्थी हुए कामयाब

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कश्यप ने दी बधाई

 रायपुर, 04 जून 2017
मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित छह प्रयास आवासीय विद्यालयों में इस बार भी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (पीईटी) के नतीजे काफी उत्साहवर्धक रहें हैं। इन विद्यालयों का संचालन आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में राजधानी रायपुर सहित राज्य के सभी छह प्रयास विद्यालयों के 369 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 358 विद्यार्थियों ने पीईटी में अपनी कामयाबी का शानदार परचम लहराया और इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए चयनित हुए। अब इन विद्यार्थियों को काउंसलिंग के जरिए इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और स्कूल शिक्षा तथा आदिम जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
श्री केदार कश्यप ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के नक्सल हिंसा पीड़ित आदिवासी बहुल जिलों के बच्चों को ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा देने प्रयास आवासीय विद्यालयों की योजना बनाई है। श्री कश्यप ने बताया-सबसे पहले राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में जुलाई 2010 में प्रदेश के प्रथम प्रयास आवासीय विद्यालय का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया था। वर्ष 2012 में वहां पर बालिकाओं के लिए भी अलग से आवासीय विद्यालय शुरू किया गया। इसी तरह राज्य के शेष चार संभागीय मुख्यालयों-बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर और जगदलपुर में भी प्रयास विद्यालय खुल चुके हैं। श्री कश्यप ने बताया कि हाल के वर्षों में प्रयास विद्यालयों के कई बच्चों ने अखिल भारतीय स्तर की संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में भी शानदार सफलता हासिल की है और वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जैसे उच्च तकनीकी शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। 

क्रमांक-1020/कोसरिया


केंद्र सरकार के प्रयासों से जनता के मन में सरकार के प्रति बढ़ा भरोसा: केन्द्रीय मंत्री डॉ. पाण्डेय

प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित
रायपुर, 04 जून 2017
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित ’’सबका साथ सबका विकास’’ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से जनता के मन में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। इस अवसर पर प्रदेष के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विषिश्ट अतिथि के रूप में श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री भईयालाल राजवाडे, छत्तीसगढ षासन में संसदीय सचिव एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले और मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक श्री ष्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ.पाण्डेय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन ही नहीं बल्कि योजनाओं को जमीन पर लाने का सार्थक प्रयास किया है।
डॉ.पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी और तत्कालिक उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृश्ण अडवानी ने छत्तीसगढ राज्य बनाकर यहां के जनता को विकास की नये सौगात दी है। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने इस सौगात को लगातार जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने विगत तीन वर्श और छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने अपने 13 वर्श के कार्यकाल में विकास दर को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने का कार्य किया है। डॉ.पाण्डेय ने कहा कि पुराणों में छत्तीसगढ का नाम उल्लेखित है, जो देष और छत्तीसगढ के लिए गौरव की बात है। डॉ.पाण्डेय ने सम्मेलन में कहा कि जिला प्रषासन द्वारा भारत सरकार के तीन वर्श की उपलब्धियों ओैर नीतियों को विडियो क्लिपिंग के माध्यम से दिखाया गया है, वह सराहनीय है।
डॉ.पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने गरीबों के लिए राहत की घोशणा ही नहीं की है बल्कि उन्हें मजबूती प्रदान की हैं । उन्होने कहा कि अब दुनिया स्वीकार कर रही है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देष की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। डॉ.पाण्डेय ने जन-धन योजना के बारे में कहा कि ग्रामीण लोगों को पहले बैंक जाने का मौका नहीं मिला था। बैंक पास बुक को देखे नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोगों में रूपये बचाने और जमा करने की ललक पैदा कर दी। इसी तरह डॉ.पाण्डेय ने कहा कि बडे और संपन्न घरों में ही गैस कनेक्षन पाया जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब  गरीबों तक गैस कनेक्षन को पहंुचाकर उन्हें धुंआ और लकडी की समस्या से मुक्ति दिला दी है। डॉ.पाण्डेय ने स्वच्छ भारत मिषन का भी उल्लेख किया। उन्होने कहा कि षौचालय के निर्माण और उपयोग हेतु लोगों में जागरूकता आयी है। लोग अपनी स्वास्थ्य और स्वच्छता के जागरूक हुए है। इसी तरह उन्होने बेटी-बचाओ, बेटी-पढाओ का भी उल्लेख कियां बेटी-बचाओ, बेटी-पढाओ अभियान के तहत बेटियों ने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में अपना परचम लहराया है, जो मातृ षक्ति के लिए गौरव की बात है। डॉ.पाण्डेय ने कहा कि पडोसी देष पाकिस्तान सीमा पर समय समय पर गोलीबारी करता है। जिसका जवाब भारत ने सर्जिकल स्ट्राईक और गोला बरसाकर देता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देष की सीमा की रक्षा और देष की भविश्य सुरक्षित है। उन्होने कहा कि नोटबंदी से देष मजबूत कदमों से आगे बढा है और छत्तीसगढ भी आगे बढ रहा है। उन्हेाने छत्तीसगढ की षैक्षणिक गतिविधियों, कौषल विकास योजना पर केंद्र सरकार द्वारा की गई पहल का भी उल्लेख किया। इसके पूर्व डॉ.पाण्डेय ने जिला प्रषासन द्वारा आयोजित विकास प्रदर्षनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री पैकरा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होने प्रधानमंत्री श्री मोदी के सरकार की तीन साल और मुख्यमंत्री डॉ.सिंह के सरकार के 13 साल की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.सिंह के नेतृत्व में देष और राज्य चहुंमुखी विकास कर रहा है। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेयी की प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना का उल्लेख किया। इस योजना के तहत देष के प्रत्येक जिले के ग्रामों में पहुंच अब आसान हो गया है। उन्होने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया हैं। अब बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर है। अब बस्तर भी षीघ्र ही नक्सल से मुक्त होगा। श्रम मंत्री श्री राजवाडे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तीन वर्श और मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने 13 वर्श में समाज की जो सेवा की है, वह प्रशंसनीय है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र दुग्गा ने स्वागत उद्बोधन दिया। सम्मेलन में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री देवेन्द्र तिवारी, श्रीमती हेमलता पैकरा, पूर्व विधायक द्वय श्री द्वारिका प्रसाद गुप्ता सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

क्रमांक 1018/लहरे

कलमा बैराजरू ओड़िशा के मुख्यमंत्री श्री पटनायक का आरोप निराधार : छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री श्री अग्रवाल ने दी वस्तुस्थिति की जानकारी

    रायपुर, 04 जून 2017
छत्तीसगढ़ के जलसंसाधन श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक के छत्तीसगढ़ में महानदी पर बने कलमा बैराज में पानी रोके जाने के आरोप को पूर्णतः असत्य और निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि आरोप लगाने के लिए ही उनके द्वारा तथ्यहीन बात कही जा रही है, जबकि वस्तुस्थिति यह है कि कलमा बैराज में पिछले 6 माह से पानी का स्तर यथावत बना हुआ है। किसी भी प्रकार से अतिरिक्त पानी का संग्रहण कलमा बैराज में नहीं किया गया। अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए एक गेट खुला रखा गया है, जिससे बैराज में आने वाले पानी का नीचे प्रवाह निरंतर होता रहता है। इसके कारण पानी की उपब्लधता में कोई कमी नहीं है।
    जल संसाधन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सामान्यतरू महानदी में गैर मानसून अवधि में पानी का बहाव नहीं होता है। इसलिए व्यर्थ में विवादास्पद बयान देना उचित नहीं है। जांजगीर-चांपा जिले के बसंतपुर में केन्द्रीय जल आयोग की गेज साईट स्थापित है। इस गेज साइट पर वर्तमान में 2 जून 2017 की स्थिति में 262 क्यूसेक बहाव रिकार्ड किया गया है। जबकि कलमा बैराज के नीचे बहाव इससे भी अधिक 454 क्यूसेक्स है। इससे यह स्पष्ट है कि ओड़िशा राज्य को मिलने वाले जल बहाव में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई है। ओड़िशा सरकार द्वारा जो विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) के आधार पर आरोप लगाया जा रहा है, वह वर्ष 1902 के वर्षा एवं बहाव के आंकड़ों पर आधारित है। जबकि वर्तमान मानसून का पैटर्न परिवर्तित होने के कारण उसे मेेन्टेन किया जाना तर्कसंगत नहीं है।
        श्री अग्रवाल ने कहा कि ओड़िशा के मुख्यमंत्री का कथन पूर्णतः असत्य, भ्रामक, तथ्यहीन एवं निराधार है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियमांे एवं अपने अधिकार के तहत ही पानी का उपयोग प्रदेश हित में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

क्रमांक-1017/राजेश

पर्यावरण दिवस पर आज कॉलेज छात्र-छात्राओं के लिए क्विज का आयोजन


रायपुर, 04 जून 2017
 
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा कल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागृह में सवेरे 9.30 बजे कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए क्विज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के क्विज क्लब के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें विजयी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता टीम को 15 हजार रूपए, रनरअप को 11 हजार रूपए और द्वितीय रनरअप को 7500 रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इच्छुक प्रतिभागियों को अपने साथ अपने कॉलेज के पहचान की छायाप्रति भी लानी होगी। पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं से भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर स्थानीय कार्टून पत्रिका ’कार्टून वॉच’ द्वारा आयोजित कार्टून प्रतियोगिता के भी पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह शाम चार बजे शुरू होगा। इसमें क्विज के साथ-साथ राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर पर्यावरण को लेकर एक संगोष्ठी भी होगी। शाम चार बजे पुरस्कार समारोह प्रभारी मुख्य सचिव श्री अजय सिंह और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. के. सुब्रमण्यम, आवास और पर्यावरण विभाग के सचिव और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री संजय शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

 

क्रमांक-1022/स्वराज्य

Saturday, 3 June 2017

पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी सामाजिक-नैतिक जिम्मेदारी: डॉ. रमन सिंह : मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जनता को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 03 जून 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पृथ्वी की रक्षा के लिए दुनिया के पर्यावरण को बचाने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने इसके लिए सभी लोगों से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का आव्हान किया है। डॉ. सिंह ने कहा - पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने पांच जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन के लिए आज जापान से अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा है - शुद्ध हवा, साफ पानी, उपजाऊ मिट्टी और सघन हरियाली के साथ जैव विविधता का धरती के पर्यावरण  से अभिन्न संबंध रहा है। मानव समाज के आर्थिक विकास में उद्योगों का योगदान भी बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आधुनिक युग में तेज औद्योगिक विकास के फलस्वरूप दुनिया के पर्यावरण को सुरक्षित रखने की एक बड़ी चुनौती ग्लोबल वार्मिंग के रूप में हम सब के सामने खड़ी हो गई है। मौसम का संतुलन बिगड़ रहा है। हमें औद्योगिक विकास और पर्यावरण के बीच एक संतुलन बनाकर चलना होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने, लगाए गए पेड़ पौधों की देखभाल करने, पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए नदियों, तालाबों, कुओं और प्राकृतिक जल स्त्रोतों को साफ-सुथरा रखने की अपील की है। 
क्रमांक-1016/स्वराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस: पांच जून को राजधानी में निबंध प्रतियोगिता और संगोष्ठी

रायपुर, 03 जून 2017
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार पांच जून को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, क्विज, पुरस्कार वितरण समारोह और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का यह आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागृह में शाम चार बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य सचिव श्री अजय सिंह और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. के. सुब्रमणियम सहित अनेक प्रबुद्धजन, वैज्ञानिक तथा पर्यावरण प्रेमी नागरिक उपस्थित रहेंगे।  
क्रमांक-1013/स्वराज्य

एम.बी.बी.एस. उत्तीर्ण छात्रों की संविदा नियुक्ति हेतु : पदस्थापना आदेश का प्रकाशन

रायपुर, 03 जून 2017
राज्य सरकार के स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा वर्ष 2017 में एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम उत्तीर्ण छात्रों के द्वारा निष्पादित अनुबंध अनुसार संविदा नियुक्ति हेतु पदस्थापना आदेश का प्रकाशन कर दिया गया है। छात्र चिकित्सकों के द्वारा निष्पादित अनुबंध के अनुसार एम.बी.बी.एस. उत्तीर्ण छात्रों को संविदा आधार पर दो वर्षों की ग्रामीण सेवा लेने हेतु पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। पदस्थापना आदेश विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीजीहेल्थडॉटएनआईसीडॉटइन (www.cghealth.nic.in) पर अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है।

क्रमांक-1012/सुदेश

संस्कृति-पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में अध्ययन दल ने किया फ्रांस और स्वीटजरलैंड का दौरा

रायपुर, 03 जून 2017
छत्तीसगढ़ के संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में  राज्य के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने फ्रांस और स्वीटजरलैंड का दौरा किया। श्री बघेल ने आज यहां बताया कि ग्रामीण जीवन, खेती-किसानी और प्राकृतिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थानों के प्रबंधन की जानकारी प्राप्त करना उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य था। अध्ययन दल में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष श्री केदार गुप्ता और प्रबंध संचालक श्री एम.टी.नंदी शामिल थे। पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने बताया कि इन दोनों देशों में पर्यटन विकास के लिए इस प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं,  उन्हें देखने और समझने का अवसर मिला। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में भी इस प्रकार के बेहतर प्रबंध करने का प्रयास करने की मंशा प्रकट की।
उल्लेखनीय है कि अध्ययन दल ने फ्रांस के शहर बोर्डेक्स, स्वीटजरलैंड के ल्यूसन और ज्यूरिख के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। बोर्डेक्स में वहां के पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल को कृषि पर्यटन के क्षेत्र में बताया गया। इसके अंतर्गत अंगुर के दो बगानों को कृषि पर्यटन के लिए विकसित किया गया है। इन बगानों में 12वीं सदी के ग्रामीण संस्कृति आज भी स्थापित है। जिसे वहां पर ग्रामीण पर्यटन हेतु एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया गया है। वहां का यह ग्रामीण एवं कृषि पर्यटन दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा पर्यटन स्थलों के रख-रखाव एवं पर्यटन प्रबंधन के संबंध में चर्चा की गई तथा छत्तीसगढ़ में पर्यटन हेतु विभागीय अधिकारियों, टूर ऑपरेटर्स एवं ट्रेव्हल एजेंट्स को भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया। यहां पर यह बात विशेष उल्लेखनीय है, कि यह स्थान पर्यटन की सुविधाओं से परिपूर्ण है। यहां पर हर तरह का खान-पान जिसमें सभी देशों के व्यंजन आसानी से उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त परिवहन, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, आवास व्यवस्था भी शामिल है। इन स्थानों पर एक साधारण पर्यटक के लिए सभी सुविधाओं का पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने पर्यटन स्थानों का भ्रमण बिना किसी अवरोध के एक साधारण पर्यटक की तरह किया गया।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा फ्रांस के बाद स्वीटजरलैंड की भी यात्रा की गई। स्वीटजरलैंड प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इनके द्वारा स्वीटजरलैंड के लुसर्न एवं ज्यूरिख के पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया गया। लुसर्न के समीप अल्पस माउंटेन रेंज में माउंटरिगी, माउंट टाईटल्स और जंगफ्रू जिसे यूरोप का सबसे ऊंचा पाइंट माना गया है, का भ्रमण किया। इसके अतिरिक्त यहां के कॉनीफेरस जंगलों में देवदार, फर, पाइन एवं  स्प्रूस वनस्पतियां पायी जाती है, का भी निरीक्षण किया। ज्यूरिख में स्थित रेफाल अपने आप में अनूठां है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। स्वीट्जरलैंड के इन स्थानों पर पहुंचने के लिए ट्रेन, ट्रॉम, लिफ्ट एवं रोप-वे की सुविधायें पर्यटकों के आवागमन को सुगम बनाती है। छत्तीसगढ़ में स्थित नेचर टूरिज्म के स्थानों को विकसित करने के लिए यहां की सुविधाओं से एक उदाहरण लिया जा सकता है एवं उन्हें उसी तर्ज पर विकसित किया जा सकता है।
फ्रांस एवं स्वीटजरलैंड विश्व के माने हुए पर्यटक केन्द्र है एवं भारत का आउटबाउण्ड पर्यटन भी इन देशों से प्रभावित है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इन देशों के विकसित पर्यटन का अध्ययन कर उन्हें छत्तीसगढ़ के पर्यटन की असीम संभावनाओं को मूर्त रूप देना है।
छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संपदा है, किन्तु कुछ कारणवश यहां का पर्यटन, पर्यटकों को आकर्षित करने में इसका लाभ नहीं उठा पा रहा है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास की आगामी योजनाओं में ग्रामीण पर्यटन, कृषि पर्यटन पुरातात्विक एवं प्राकृतिक पर्यटन (नदी, झरने, पहाड़, गुफा) को सम्मिलित करना एवं छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह अध्ययन दौरा अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
क्रमांक-1011/चौधरी

निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन आज

रायपुर, 03 जून 2017
 खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन 04 जून 2017 को शाम 5 बजे बूढ़ातालाब रायपुर स्थित आउटडोर स्टेडियम में किया जाएगा । इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं कलेक्टर श्री ओ. पी. चौधरी उपस्थित रहेंगे । समापन अवसर पर प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। खेल विभाग के अधिकारियों ने सभी खेलों में भाग लेने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों और राज्य एवं जिला खेल संघ के पदाधिकारियों से समापन समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई  से 4 जून 2017 तक किया गया है, जिसमें नवोदित खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।   
क्र्रमांक-1010/सी.एल.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जीएसटी पोर्टल पर नामांकन के लिए 125 काउंटर खुले : सर्किल कार्यालयों में 30 हेल्पडेस्क स्थापित: 15 जून तक चलेगी नामांकन की प्रक्रिया

रायपुर, 03 जून 2017
छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के जीएसटी पोर्टल पर नामांकन के लिए 125 काउंटर खोले गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी 30 सर्किल कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित कर पंजीयन की कार्रवाई की जा रही है। जीएसटी पोर्टल पर नामांकन की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी।  
वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि ऐसे व्यवसायी जीएसटी पोर्टल पर जिनका नामांकन नहीं हुआ है वे निर्धारित अवधि अर्थात आगामी 15 जून तक अपने व्यवसाय का नामांकन पोर्टल पर करा सकेंगे। जिन व्यवसायियों ने जीएसटी पोर्टल पर नामांकन करा लिया गया है, लेकिन एआरएन (एप्लीकेशन रिफ्रेंस नंबर) जनरेट नहीं कराया है, वे भी इस अवधि में एआरएन जनरेट करा सकते हैं। इसके लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने अनेक स्थानों पर काउंटर खोले हैं। इन काउंटरों में विभाग के अधिकारी मौजूद रहकर व्यवसायियों का सहयोग कर रहे हैं। 
अधिकारियों ने आज यहां बताया कि एआरएन जेनरेट करने के लिए डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) अथवा ई-साईन के माध्यम से वेरीफिकेशन आवश्यक है। जीएसटी पोर्टल पर नामांकन नहीं कराये जाने पर व्यवसायियों को जीएसटी में आईटीसी नहीं मिलेगी। जीएसटी पोर्टल पर पंजीयन के लिए वेट पंजीयन प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, फोटोग्राफ, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट अथवा पासबुक, आधार कार्ड जिसमें मोबाईल नंबर दर्ज हो, ई-मेल एकाउंट डिटेल, व्यवसाय स्थल के प्रमाण में किरायानामा, बिजली बिल, सहमति पत्र, डीएससी (डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट), प्रोव्हीजनल आईडी और पासवर्ड अथवा पूर्व में किये गये आंशिक नामांकन प्रक्रिया के यूजर आईडी व पासवर्ड लेकर आना जरूरी है। 
 
क्रमांक-1009/राजेश

Raipur : 125 counters opened for registration on GST Portal in Chhattisgarh : 30 Helpdesks facilitated in circle offices : Registration process to go on till 15 June

Raipur, 3 June 2017

125 counters have been opened for registration on GST portal for businessmen in Chhattisgarh. Besides, helpdesks have been established in all 30 circle offices of state. Registration process on GST portal will go on til June 15. Officials of Commercial Tax Department informed today that the businessmen and traders, who have not yet registered at GST portal, may get the registration done before the due date i.e. June 15. The traders and businessmen, who have registered on GST portal, but have not got their ARN (Application Reference Number) generated, may also get their ARN generated in this time period. Commercial Tax Department has opened many counters at various places for registration, where Department officials are present to help the businessmen and traders with the process.
Officials informed today that Digital Signature Certificate (DSC) or verification through e-sign is necessary for generating ARN. Businessmen and traders failing to register before the due date will not be provided ITC. Documents required for registration on GST Portal includes VAT registration certificate, PAN card, photograph, bank account statement or passbook, and User Id-password generated in previous stage of registration process.


number-1009/Rajesh

रायपुर : वस्तु एवं सेवा कर : व्यापारियों के पंजीयन के लिए वाणिज्यिक कर संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत 42 काउंटर खोले गए

रायपुर, 03 जून 2017

छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के जीएसटी पोर्टल पर नामांकन की प्रक्रिया एक जून 2017 से 15 दिनों के लिए फिर से शुरू की गई है। जीएसटी पोर्टल पर नामांकन की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। व्यवसायियों का नामांकन करने वाणिज्यिक कर विभाग के संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत 42 स्थानों पर काउंटर खोले गए हैं। इन काउंटरों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 
वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि वाणिज्यक कर संभाग क्रमांक-दो के अंतर्गत ड्रोलिया इंटरप्राइजेस गुरूनानक चौक रायपुर, गंगा ऑटोमोबाईल मित्तल कॉम्प्लेक्स एम.जी. रोड रायपुर, मिनीमेक्स मार्केटिंग फाफाडीह रायपुर, पिथालिया कॉम्पलेक्स स्टेशन रोड रायपुर, श्याम प्लाजा रायपुर, किशोर शॉपिंग मॉल शंकरनगर रायपुर, टिम्बर भवन फाफाडीह रायपुर, टेक्सटाईल मार्केट व्यवसायिक भवन रायपुर, गणेश फोेटोकॉपी श्याम मार्केट प्रथमतल पंडरी रायपुर, अंबुजा मॉल सडडू रायपुर, उषा प्राइड मोवा रायपुर के साथ-साथ उरला, सिलतरा, बीरगांव, भनपुरी, तेंदुवा, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, पखान्जूर, नगरी, कुरूद, भाटापारा, सिमगा, बलौदाबाजार, खोखली, बिलाईगढ़, गिधौरी, सरसींवा, भटगांव, कसडोल, पलारी, जगदलपुर, कोण्डागांव, केशकाल, नारायणपुर, गरियाबंद, फिंगेश्वर, देवभोग, छुरा, राजिम, तिल्दा मंे भी काउंटर खोले गए हैं। विभाग द्वारा व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे इन स्थानों पर संपर्क कर जीएसटी पोर्टल पर माइग्रेशन कराने का लाभ लेवें। 
इसके अतिरिक्त कारोबारियों की सहायता के लिए वाणिज्यिक कर विभाग के संभाग क्रमांक-दो के अंतर्गत देवेन्द्र नगर स्थित कार्यालय में भी हेल्प डेस्क खोला गया है। कार्यालय उपायुक्त, वाणिज्यिक कर, संभाग क्रमांक-दो के हेल्प डेस्क में कु. कांती साहू, 97133-11163, रायपुर वृत्त-छः के हेल्प डेस्क में श्री भगवती साहू, (मोबाइल नम्बर 78795-72099), रायपुर वृत्त-सात के हेल्प डेस्क में श्रीमती अरूंधती साहू, (मोबाइल नम्बर 88189-06353), रायपुर वृत्त-आठ के हेल्प डेस्क में श्रीमती श्वेता वर्मा, (मोबाइल नम्बर 77730-67458) तथा रायपुर वृत्त-नौ के हेल्प डेस्क में श्रीमती इंदु साहू, (मोबाइल नम्बर 95848-41795) से संपर्क किया जा सकता है। 

क्रमांक-1008/राजेश

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...