Saturday, 17 June 2017

छत्तीसगढ़ में अच्छी है किसानों की स्थिति: डॉ. रमन सिंह : ब्याज मुक्त ऋण और सिंचाई के लिए 7500 यूनिट निःशुल्क बिजली सहित कई सुविधाएं

    रायपुर, 17 जून 2017
 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ में किसानों की स्थिति कई अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अच्छी है। उन्हें खेती के लिए हर साल खरीफ और रबी मौसम में शून्य ब्याज दर पर ऋण सुविधा मिल रही है। कर्ज को लेकर राज्य के किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है। हमारे लगभग 90 प्रतिशत किसान अपना यह ऋण खेती के बाद समय पर वापस कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने आज शाम पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे से लौटने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा-छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की अपनी सरकार है। इसलिए किसानों की बेहतरी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
    उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष किसानों को खरीफ मौसम में 3200 करोड़ रूपए और रबी में 600 करोड़ रूपए का ब्याजमुक्त ऋण देने का लक्ष्य रखा है। खरीफ फसलों के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण वितरण जारी है। उन्हें अल्पकालीन ऋण में खाद और बीज तथा नगद राशि भी दी जा रही है।     डॉ. सिंह ने कहा-छत्तीसगढ़ सरकार अपने किसानों के पांच हार्सपावर तक सिंचाई पम्पों को सालाना 7500 यूनिट बिजली निःशुल्क दे रही है। उन्होंने कहा-राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सौर सुजला योजना की भी शुरूआत की है। इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के किसानों को नाम मात्र कीमत पर सोलर सिंचाई पम्प दिए जा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने बताया-छत्तीसगढ़ की सहकारी समितियों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने और खरीदे गए धान की सम्पूर्ण राशि के भुगतान की कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था की गई है। प्रदेश में किसानों के लिए काफी योजनाएं हैं, योजनाओं का विस्तार भी हुआ है। डॉ. सिंह ने पश्चिम बंगाल के दौरे के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति बंगाल के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
    डॉ. सिंह ने कहा-पश्चिम बंगाल में बिजली की प्रतिव्यक्ति औसत वार्षिक खपत सिर्फ 670 यूनिट है, जबकि छत्तीसगढ़ में 1760 यूनिट तक पहुंच गई है। सिर्फ 16 साल पुराने छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली की प्रतिव्यक्ति खपत बढ़ना वास्तव में नये राज्य के तेजी से हो रहे विकास की निशानी है। उल्लेखनीय है कि डॉ. रमन सिंह बंगाल के दौरे पर कल 16 जून को रायपुर से नियमित विमान द्वारा रवाना होकर कोलकाता पहुंचे थे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मेदनीपुर गए थे। डॉ. सिंह ने कल मेदनीपुर जिले के ग्राम हबीबपुर में एक दलित किसान श्री पाचा भूनिया के घर भोजन किया था । वे इसके पहले मेदनीपुर के कॉलेज मैदान में आयोजित मोदी फेस्ट में भी शामिल हुए थे। उन्होंने वहां एक आम सभा को भी सम्बोधित किया था। डॉ. सिंह ने मेदनीपुर में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों और योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की थी। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम के बाद आज सवेरे मेदनीपुर के बोड़तला चौक में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं झाडू लगाकर समाज में स्वच्छता के प्रति और भी अधिक जागरूकता लाने का संदेश दिया। 

 
क्रमांक-1191/स्वराज्य

स्वच्छता और स्वास्थ्य एक सिक्के के दो पहलू: डॉ. रमन सिंह : मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में स्वयं झाडू लेकर शामिल हुए स्वच्छता अभियान में


रायपुर, 17 जून 2017

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज पश्चिम मेदनीपुर के बड़तला चौक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वयं झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और प्रमुख नागरिकों के साथ मिलकर बड़तला चौक में स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ. सिंह ने कहा-स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ परिवेश जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत कर सभी लोगों से देश के हर गांव और हर शहर को स्वच्छ बनाने का आव्हान किया है। हम सबको मिलकर उनके आव्हान के अनुरूप स्वच्छता के लिए काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन और उनकी अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति पश्चिम बंगाल के लोगों की दिलचस्पी का विशेष रूप से उल्लेख किया। स्वच्छता अभियान में शामिल होने के बाद डॉ. रमन सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा-’स्वच्छता कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं। पश्चिम मेदनीपुर में दौरे का दूसरा दिन।’ उन्होंने ट्वीटर पर भी लिखा-मेदनीपुर में मुझे फिर यह विश्वास हुआ है कि भारत को स्वच्छ बनाने के लिए पूरा देश प्रतिबद्ध है।   

क्रमांक-1190/स्वराज्य

राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को बालमित्र पंचायत बनाने का लक्ष्य: श्रीमती रमशीला साहू

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस पर कार्यशाला आयोजित
श्रीमती साहू ने आयोग के शिकायत मॉनिटरिंग साफ्टवेयर ’मेरी आवाज’ का किया शुभारंभ
देश की प्रथम बालमित्र जनपद पंचायत सहित
कई संस्थाओं और व्यक्तियों को दिया गया बाल गौरव सम्मान
  रायपुर, 17 जून 2017

 
 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य की सभी 10 हजार 971 ग्राम पंचायतों को बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए ’बालमित्र’ पंचायत के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने हाल ही में राज्य के बिलासपुर जिले के अंतर्गत तखतपुर जनपद पंचायत देश की प्रथम बालमित्र जनपद पंचायत का दर्जा दिया है।
  
 श्रीमती साहू ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में यह जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन ’सुरक्षित बचपन कार्यक्रम-बालमित्र पंचायत की अवधारणा ’ विषय पर किया गया।     श्रीमती रमशीला साहू ने कार्यशाला में ऑनलाईन शिकायत मॉनिटरिंग साफ्टवेयर ’मेरी आवाज’ का शुभारंभ किया। श्रीमती साहू ने बताया कि यह साफ्टवेयर यूनीसेफ की रिपोर्ट से तैयार किया गया है। बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का हनन होने पर इसके माध्यम से कोई भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। जानकारी डालने पर कोड व पासवर्ड मिलेगा, जिसके माध्यम से मॉनिटरिंग किया जा सकता है कि उसके शिकायत की स्थिति वर्तमान में कहां तक पहुंची है। यह राज्य के बच्चों के हित के लिए बहुत उपयोगी है। कार्यशाला में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और बालमित्र दलों के सदस्यों को बाल गौरव सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती रमशीला साहू ने देश की प्रथम बालमित्र जनपद पंचायत घोषित तखतपुर को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से विभूषित किया। वहां की जनपद अध्यक्ष श्रीमती नूरिता कौशिक ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी सुबोध पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. सिमी श्रीवास्तव, जनपद पंचायत तखतपुर की अध्यक्ष श्री नूरिता कौशिक, आयोग के सदस्यगण सर्वश्री रमेश राजपूत, परमानंद देशमुख, प्रदीप कौशिक, शरद श्रीवास्तव, श्रीमती उमा भारती सर्राफ, राज्य योजना आयोग के सदस्य श्री पी.सी. सोती, राज्य प्रमुख यूनिसेफ श्री प्रशांतदास भी उपस्थित थे। श्रीमती रमशीला साहू ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए उपस्थित सभी सदस्यों को श्रीमती साहू ने शपथ भी दिलायी।
        मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए श्रीमती रमशीला साहू ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चों के प्रति कभी दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए, किसी भी बच्चे को पराया नहीं समझना चाहिए। हमेशा उन्हें पढ़ाई, खेल और अन्य रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चों में अच्छे संस्कारों का विकास हम सबका का उद्देश्य होना चाहिए, ताकि वे सशक्त नागरिक बनकर स्वस्थ एवं उत्कृष्ट राष्ट्र का निर्माण कर सकंे। श्रीमती साहू ने कार्यशाला में बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश व छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर बालमित्र पंचायत बनाने की प्रक्रिया बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद पंचायत से प्रारंभ की गई है। तखतपुर जनपद पंचायत की 117 ग्राम पंचायतों के 175 गांवों में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियों का गठन हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन 175 ग्रामों में बालमित्र गांव की परिकल्पना के 23 बिन्दुओं के पालन का संकल्प लिया गया है। ये 23 बिन्दु बच्चों के सर्वोत्तम हित के लिए है। जिसमें मुख्यतः ग्राम सभा में बाल अधिकार संरक्षण के एजेंडे को शामिल करना, बच्चों का पंजीयन, संस्थागत प्रसव, भ्रूण हत्या नहीं करना, बालिका भेदभाव नहीं करना, बाल विवाह नहीं करना, सम्पूर्ण टीकाकरण, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं शाला में बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, बालश्रम एवं बाल शिक्षावृत्ति न हो, बाल व्यापार एवं लैंगिक शोषण न हो, बच्चों में नशे की प्रवृत्ति न हो, दिव्यांग बच्चों हेतु आवश्यक व्यवस्था, बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन आदि की व्यवस्था शामिल है। प्रदेश के सभी पंचायतों को बालमित्र पंचायत के रूप में विकसित करने का यह अनुकूल अवसर है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार व भारत सरकार पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 जून 2017 को नई दिल्ली में बालमित्र पंचायत की अवधारणा के साथ सुरक्षित बचपन कार्यक्रम की लांचिग की गई है। प्रथम चरण में यह कार्यक्रम देश के 14 राज्यों में संचालित किया जाना है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है।
        आयोजित कार्यशाला में राज्य के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्य, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाएं एवं व्यक्ति, दिव्यांग बच्चों के लिए कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रत्येक जिले से पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए जिला बाल मित्र दल व थाने स्तर पर गठित बालमित्र दल के सदस्यों व चाइल्ड राइट चैम्पियन को आमंत्रित किया गया था ।


क्रमांक-1189/कोसरिया

राज्यपाल श्री टंडन से उड़ान के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 17 जून 2017


राज्यपाल श्री बलरामजी दास टंडन से आज यहां राजभवन में श्री सुमित मलुजा के नेतृत्व में उड़ान (अनफोल्डिंग ड्रामा एण्ड एक्ट टू अवेकन नेशन) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। श्री मलुजा ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने एवं देश की कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उड़ान द्वारा राष्ट्र को सशक्त करने की दृष्टि से सामाजिक मुद्दों पर एवं राष्ट्र को जोड़ने वाले विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटकों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राज्यपाल ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब देश सशक्त होगा तभी यहां के नागरिक भी सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर भारत को, दुनिया का एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है। श्री टंडन ने कहा कि बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बस्तर के कुछ हिस्सो में नक्सलवाद की समस्या के कारण यहां विकास कार्य तीव्र गति से नहीं हो पा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब समन्वित प्रयासों से प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा और बस्तर पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में श्री सुदिप्तो सेन फिल्म निर्माता, प्रो. बुद्धा सिंह, प्रो. प्रेरणा मल्होत्रा, डॉ. श्रुति मिश्रा, सर्वश्री राघव अवस्थी, रोहित कुमार, मनोरंजन कुमार एवं आदित्य कुमार शामिल थे।

क्रमांक: 1187/हर्षा


सिपेट रायपुर में बीई में दाखिले के लिए काउंसिलिंग



रायपुर, 17 जून 2017
 राज्य के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाईन काउंसिलिंग में विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित केन्द्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग और टेक्नॉलाजी संस्था (सिपेट) चालू सत्र 2017-18 बी.ई. के दाखिले के लिए भी काउंसिलिंग शुरू हो गई है। पीईटी काउंसिलिंग 13 जून से शुरू हो गई है। इसमें 60 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि चालू सत्र से बीई के संचालन के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) नई दिल्ली द्वारा मंजूरी दी गई थी। होनहार विद्यार्थी को अपने ही प्रदेश में प्लास्टिक इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा मिलेगी। यह संस्थान स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) छत्तीसगढ़ से भी सम्बद्ध है। 

क्रमांक-1188/पाराशर

लाईवलीहुड कॉलेजों के प्रशिक्षणार्थी भी सीखेंगे योग

रायपुर,  17 जून  2017
  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून  की तैयारियां राजधानी रायपुर से लेकर ग्राम पंचायतों तक चल रही है। इसमें योग अभ्यास के साथ-साथ योग  फायदें के बारे में जानकारी दी जाएगी । योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण और जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी एवं समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता/ कौशल केन्द्र के प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को योग विशेषज्ञों की देखरेख में योग दिवस के अवसर पर योग कराया जाएगा।     विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश के सभी कलेक्टर-सह-अध्यक्ष जिला कौशल विकास प्राधिकरण की प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा के हस्ताक्षर से यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए है। पत्रिपत्र में कलेक्टरों से कहा गया है कि वे संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित करें। जिसमें नियमित योग अभ्यास के लाभ के संबंध में जानकारी जनसामान्य तक पहंुच सकें। 

 
क्रमांक-1186/पाराशर





राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना : प्रदेश में श्रमिकों की उन्नीस हजार बेटियों की विवाह के लिए मिली 29.60 करोड़ की सहायता

रायपुर 17 जून 2017
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना के तहत वर्ष 2016-17 में प्रदेश के निर्माणी श्रमिकों के 19 हजार 746 बेटियों की विवाह के लिए 29 करोड़ 60 लाख रूपये की सहायता दी  गई है । मडल द्वारा योजना के तहत भवन तथा अन्य सन्निर्माण कार्य में लगे महिला की स्वयं के विवाह के लिये या उनकी स्वयं की पुत्री, विधिमान्य गोद लिए गए पुत्री एवं सौतेली पुत्री की विवाह के लिये 20 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है । योजना के तहत यह सहायता राशि हितग्राहियों के 18 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र वाले दो पुत्रियोें तक एक बार पुनर्विवाह के लिये देने का प्रावधान है ।                            
   क्रमांक 1185/सी.एल.
                  








Wednesday, 14 June 2017

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर श्री अमरजीत भगत और श्री हेमचंद यादव से की मुलाकात : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 जून 2017

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां एक निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती विधायक श्री अमरजीत भगत और पूर्व मंत्री श्री हेमचंद यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने  उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछा और डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने श्री भगत और श्री यादव को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ. सिंह अस्पताल में भर्ती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग को भी देखने पहुंचे। श्री गर्ग बस्तर संभाग में पदस्थ हैं। 

क्रमांक-1140/सोलंकी

आज से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम और प्रादेशिक खबरें दूरदर्शन की डीटीएच प्रसारण सेवाओं में

दोपहर ’रमन के गोठ’ से होगी डीटीएच प्रसारण की शुरूआत
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और सूचना-प्रसारण मंत्री को दिया धन्यवाद
डॉ. रमन सिंह के प्रस्ताव पर श्री वेंकैया नायडू ने रायपुर में की थी घोषणा
हर रोज रात 8 से 8.15 तक डीडीएमपी से प्रसारित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रादेशिक खबरें
हर दिन दोपहर छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति के कार्यक्रम भी डीटीएच पर देखे जा सकेंगे
दूरदर्शन रायपुर से वर्तमान में हो रहे प्रसारणों के अतिरिक्त होगा यह प्रसारण
रायपुर, 14 जून 2017

दूरदर्शन कल 15 जून से छत्तीसगढ़ राज्य की कला-संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों और प्रतिदिन की प्रादेशिक खबरों का प्रसारण डीटीएच पर भी शुरू करने जा रहा है। इन कार्यक्रमों को डीडी मध्यप्रदेश के चैनल पर देखा जा सकेगा। डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) के जरिए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और लोक-कलाओं और पर्यटन स्थलों पर आधारित कार्यक्रम कल 15 तारीख से प्रतिदिन दोपहर एक बजे से दो बजे तक प्रसारित किए जाएंगे। इसके साथ ही हर रोज रात्रि आठ बजे से 8.15 बजे तक छत्तीसगढ़ की प्रादेशिक खबरों का भी प्रसारण डीटीएच पर होगा।  यह प्रसारण सभी डीटीएच प्रसारण सेवाओं में उपलब्ध रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू के प्रति आभार प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए डीडीएमपी से डीटीएच प्रसारण की शुरूआत कल 15 जून को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ’रमन के गोठ’से होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रस्ताव पर केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री वेंकैया नायडू द्वारा पिछले महीने की 26 तारीख को रायपुर में यह घोषणा की गई थी कि रायपुर दूरदर्शन से डीटीएच प्रसारण की तैयारी पूर्ण होने तक छत्तीसगढ़ की खबरों को भोपाल दूरदर्शन से डीटीएच पर प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को 15 जून तक प्रसारण शुरू करने के निर्देश दिए थे। दूरदर्शन केन्द्र भोपाल के उपनिदेशक श्री ए.के. तिवारी ने आज टेलीफोन पर बताया कि केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री श्री नायडू के निर्देशानुसार भोपाल केन्द्र से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रायपुर दूरदर्शन से सेटेलाईट के जरिए कार्यक्रमों और समाचारों की अपलिंकिंग की जाएगी। दूरदर्शन रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में उनके रायपुर केन्द्र से प्रतिदिन अपरान्ह 3.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक चार घण्टे के कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। इसके अंतर्गत शाम 6.30 से 6.45 बजे तक छत्तीसगढ़ के प्रादेशिक समाचारों का भी प्रसारण होता है। डीटीएच में डीडीएमपी से शुरू होने जा रहा प्रसारण इसके अतिरिक्त होगा। 

 
क्रमांक-1137/स्वराज्य

मुख्यमंत्री से नव पदस्थ संयुक्त सचिव जनसम्पर्क श्री टोप्पो की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 14 जून 2017

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जनसम्पर्क विभाग के नव पदस्थ संयुक्त सचिव (स्वतंत्र प्रभार) और संचालक श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने श्री टोप्पो को जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त सचिव पद की नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आदेश में संचालक जनसम्पर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद श्री राजेश सुकुमार टोप्पो को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संयुक्त सचिव जनसम्पर्क विभाग (स्वतंत्र प्रभार) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

क्रमांक-1132/प्रेमलाल

Chief Minister meets newly-appointed Joint Secretary Public Relations Toppo

Raipur, 14 June 2017 

Chief Minister Dr. Raman Singh today met newly-appointed Joint Secretary (Independent Charge) and Director of Public Relations Department Mr. Rajesh Sukumar Toppo at his official residence. Chief Minister congratulated Mr. Toppo on his new appointment and wished him a bright future. It may be mentioned here that the State administration in an order released at Mantralaya (Mahanadi Bhawan) mentioned that apart from his duties he is performing at present he has been assigned additional charge of Joint Secretary Public Relations Department (Independent charge).  

1132/Premlal/Pradeep

मुख्यमंत्री निवास में 15 जून को होगा ‘जनदर्शन’

रायपुर, 14 जून 2017
 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के रायपुर निवास में कल गुरूवार 15 जून को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ‘जनदर्शन’ में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों, आम नागरिकों और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। 

क्रमांक-1125/स्वराज्य

'Jandarshan' to be held on June 15 at Chief Minister's residence

Raipur, 14 June 2017
'Jandarshan' programme will be held on June 15 Thursday at Chief Minister Dr Raman Singh's Raipur based residence. During the programme, Chief Minister will meet various delegations, common people and people from rural areas.

number-1125/Swarajya/Sana

Nature Safari to come up near capital city, on the lines of Jungle Safari : Nature Safari being developed over 1450 acres in Mohrenga

Information provided in the meeting chaired by Chief Minister

Raipur, 14 June 2017
 
On the lines of Jungle Safari built in Naya Raipur, another jungle safari is being developed at an accelerated pace in Mohrenga village near Kharora-Tilda Road, nearly 40 kms away from capital city Raipur. Forest Department is developing it only for viewing of nature's aesthetic beauty; people will be able to observe biodiversity and experience the healing touch of nature in this nature safari. Today Department Officials informed that this nature safari will be bigger in area than jungle safari. Naya Raipur's Jungle Safari is spread over 800 acres, whereas the nature safari is taking shape on the area of 580 hectares i.e. 1450 acres.
In the meeting held at Mantralaya yesterday regarding preparations of state-wide Hariyar Chhattisgarh Campaign, Chief Minister Dr Raman Singh praised the Forest Department's nature safari project in Mohrenga. He directed the officials to develop this nature safari in the best possible manner and project its features at national-level. He directed the officials to create special action plan for giving this nature safari a national-level identity. Chief Minister said- This year in monsoon, saplings of trees that attract birds and butterflies should be planted in maximum number, under plantation programmes, in all the districts of state. In the meeting, Forest Department Officials informed that as per the vision of Chief Minister, nature safari is being built in Mohrenga, 3 kms away from Kharora, in a way that it may become home to birds. Wild animals such as chital, wild bore and rabbit have already arrived in the nature safari. Forest Department had taken up the nature safari project in year 2011. Intensive plantation has been done in this area, which is favourable for the environment. Water source is also being developed here for wild animals.
In the meeting, Forest Minister Mr. Mahesh Gagda, Chief Secretary Mr. Vivek Dhand, Panchayat and Rural Development Additional Chief Secretary Mr. MK Raut, Additional Chief Secretary Commerce and Industry Department Mr. N Baijendra Kumar, Planning and Statistics Department Additional Chief Secretary Mr. Sunil Kujur, Principal Secretary Forest Department Mr. RP Mandal, Principal Secretary Housing and Environment Department Mr. Aman Kumar Singh, secretaries and senior officials of various department and representatives of industrial organizations were also present. Principal Chief Conservator of Forest Mr. RK Tamta and Mr. Mudit Singh, Mr. Jiten Kumar, Additional Principal Chief Conservator of Forest Mr. Vikas, Additional Principal Chief Conservator of Forest CAMPA Mr. JASC Rao, Secretary Forest Mr. Atul Shula, and Chief Forest Conservators of all the circles attended the meeting yesterday.
Presiding over the meeting, Chief Minister gave instructions to earmark lands in urban and rural areas and develop oxyzone in minimum 10-12 hectares by planting maximum number of plants. Dr Singh said that every oxyzone should include saplings of bamboo, naseberry, jackfruit, almond, amla, berry, mango, pipal, banyan, etc. He said- renewal of the industries that have not done plantation in one-third area as per the rules, should be done only after they ensure plantation as per the rules. Chief Minister said that to promote plantation, an award scheme was started in year 2017 for industries and government department. Under this scheme, the industries making best contribution in plantation work are awarded medals. This medal is awarded to industries in private sectors and public sectors. Separate category of medals is there for government departments.
He said- intensive plantation should be done on roadside and saplings should be planted in unused land of houses well. Plantation of saplings in the name of daughters and dear ones should be encouraged. Dr Singh directed the officials to upload the photos of the plantation programmes organized under this campaign on social media (facebook and whatsapp), so that the progress of the implementation could be reviewed before the campaign of upcoming year. Chief Minister said that third party social audit of the last year's plantation work should be done. In every five hectares of plantation area, a solar pump should be installed for irrigating the planted saplings. Dr Raman Singh also gave instructions to develop a hi-tech nursery in all five revenue divisions- Raipur, Durg, Bilaspur, Bastar and Sarguja, where minimum one crore saplings of local species should be produced. He said- in these nurseries, saplings of high quality should be produced in large number so as to meet the local requirements as well as to distribute these saplings to other states. Forest officials should be regularly trained in modern techniques of plantation. GPS survey of every plantation area should be done and satellite imagery should be obtained by making KML file. For this, dates in every three months should be fixed for obtaining satellite imagery.

number-1126/Swarajya/Sana

किडनी प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जारी

रायपुर, 14 जून 2017

किडनी प्रभावितों और अन्य मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर राज्य के गरियाबंद जिले के सुदूरवर्ती ग्राम सुपेबेड़ा (विकासखण्ड-देवभोग) और विकासखण्ड मुख्यालय देवभोग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर लगातार चल रहा है। मरीजों के लिए परिवहन, भोजन और आवास की भी समुचित व्यवस्था की गई है। ओड़िशा की सरहद से लगा यह इलाका छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग सवा दो सौ किलोमीटर की दूरी पर है।
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से सम्बद्ध अम्बेडकर अस्पताल के वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. पुनीत गुप्ता आज देवभोग पहुंच गए। उन्होंने वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मौके पर मौजूद मेडिकल टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने मरीजों को आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा भी देने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासकीय आयुर्वेद औषधालय ग्राम खोकसरा में पदस्थ डॉ.आर.बी. पाण्डेय की ड्यूटी सप्ताह में तीन दिन-सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग में लगाई गई है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य सेवाओं के आयुक्त श्री आर. प्रसन्ना, जिला कलेक्टर श्रीमती श्रुति सिंह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री टी.जे. कोसरिया ने कल संयुक्त रूप से देवभोग और सुपेबेड़ा का दौरा किया था। प्रमुख सचिव श्री साहू और आयुक्त श्री प्रसन्ना ने देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की थी और उनकी चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया था।
यह भी उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर से वहां पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की 26 सदस्यीय टीम विगत तीन दिनों से सुपेबेड़ा प्रवास पर है। उनके द्वारा बीमारी के कारणों और परिस्थितियों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। साथ ही घर-घर सर्वेक्षण भी किया जा रहा है।

   क्रमांक-1139/स्वराज्य

रायपुर : संचालक जनसम्पर्क को संयुक्त सचिव का स्वतंत्र प्रभार

रायपुर, 14 जून 2017
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री राजेश सुकुमार टोप्पो संचालक जनसम्पर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ संयुक्त सचिव जनसम्पर्क विभाग (स्वतंत्र प्रभार) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

क्रमांक-1131/सुदेश

Raipur : Director Public Relations entrusted with independent charge of Joint Secretary

Raipur, 14 June 2017
 
State Government has entrusted Officer of Indian Administrative Service (IAS) Mr. Rajesh Sukumar Toppo, Director Public Relations and CEO Chhattisgarh Samwad, with the independent charge of Joint Secretary Public Relations, in addition to his existing responsibilities. General Administration Department (GAD) has issued orders in the context from Secretariat (Mahanadi Bhavan).
number-1131/Sudesh/Sana

रायपुर : पंचायंत मंत्री श्री अजय चन्द्राकर का दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 14 जून 2017
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अजय चन्द्राकर कल गुरूवार को  बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री चन्द्राकर 15 जून को सवेरे साढ़े 9.30 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11.30 बजे छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर पहुंचेंगे। श्री चन्द्राकर दोपहर बारह बजे से स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बाद रायपुर लौट आएंगे।

क्रमांक-1130/ओम

सात दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर (योग फेस्ट) का शुभारंभ आज

रायपुर 14 जून 2017
राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा योग दिवस से पहले 15 से 21 जून तक सात दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर (योग फेस्ट) का आयोजन किया  जा रहा है। शिविर का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में होगा। योग प्रशिक्षण चिंतन शिविर का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में कल 15 जून को शाम 4 बजे से होगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चिंतन  शिविर में राज्य के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, कृषि एवं तकनीकी महाविद्यालयों और विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। योग का प्रशिक्षण पतंजली योग पीठ के विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 4 दिवसीय योग-फेस्ट शिविर आयोजित किया गया था, जिसमे राज्य के एन.एस.एस. के विद्यार्थी शामिल हुए थे।

क्रमांक-1133/पराशर

राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क वितरित करने जिलों को 81 हजार क्विंटल से ज्यादा आयोडीन नमक आवंटित

रायपुर, 14 जून 2017
राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को चालू माह जून में निःशुल्क वितरित करने के लिए जिलों को 81 हजार 516 क्विंटल आयोडीन युक्त नमक आवंटित किया गया है। यह आवंटन खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 27 जिलों को दिया गया है। आवंटन आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले को छह हजार 410 क्विंटल, जांजगीर-चांपा जिले को चार हजार 500 क्विंटल, कोरबा जिले को चार हजार 844 क्विंटल, मुंगेली जिले को एक हजार 913 क्विंटल, रायगढ़ जिले को पांच हजार 354 क्विंटल और बालोद जिले को एक हजार 889 क्विंटल नमक दिया गया है। बेमेतरा जिले को एक हजार 934 क्विंटल, दुर्ग जिले को दो हजार 959 क्विंटल, कबीरधाम जिले को दो हजार 195 क्विंटल, राजनांदगांव जिले को तीन हजार 549 क्विंटल, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को तीन हजार 224 क्विंटल, धमतरी जिले को दो हजार 050 क्विंटल, गरियाबंद जिले को दो हजार 615 क्विंटल, महासमंुद जिले को दो हजार 867 क्विंटल और रायपुर जिले को तीन हजार 254 क्विंटल नमक दिया गया है। इसी तरह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को तीन हजार 355 क्विंटल, जशपुर जिले को तीन हजार 909 क्विंटल, कोरिया जिले को दो हजार 840 क्विंटल, सरगुजा जिले को चार हजार 379 क्विंटल, सूरजपुर जिले को तीन हजार 843 क्विंटल, बस्तर जिले को तीन हजार 615 क्विंटल, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले को तीन हजार 095 क्विंटल, कोण्डागांव जिले को दो हजार 466 क्विंटल, बीजापुर जिले को एक हजार 048 क्विंटल, सुकमा जिले को एक हजार 502 क्विंटल, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले को एक हजार 393 क्विंटल और नारायणपुर जिले को 516 क्विंटल नमक आवंटित किया गया है।     

क्रमांक-1128/काशी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...