Tuesday, 11 July 2017

छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बोआई में आई तेजी : निर्धारित लक्ष्य की 40 प्रतिशत बोनी पूर्ण

    रायपुर, 11 जुलाई 2017

छत्तीसगढ़ में मानसून की अच्छी बारिश के चलते खरीफ फसलों की बोनी में तेजी आयी है। राज्य शासन के कृषि विभाग ने लगभग 48 लाख हेक्टेयर में चालू खरीफ मौसम में अनाज और दलहनी-तिलहनी फसलें बोने का लक्ष्य रखा है। इसके विरूद्ध अभी तक 19 लाख हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य की 40 प्रतिशत बोनी पूरी हो गई है।
    कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में धान खरीफ मौसम की मुख्य फसल है। इस साल लगभग 36 लाख 50 हजार हेक्टेयर में धान बोने की तैयारी की गई है। कल 10 जुलाई तक लगभग 17 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी पूरी होने की जानकारी मिल रही है। राज्य में धान की बोनी खुर्रा, लईचोपी और रोपा पद्धति से की जाती है। प्रदेश भर में मानसून की अच्छी बरसात होने के कारण खरीफ फसलों की बोनी तेजी से चल रही है। जिन इलाकों में बारिश थोड़ी अधिक हुई है, वहां लईचोपी पद्धति से धान की बोआई किसानों द्वारा की जा रही है। सिंचाई के साधन वाले किसान धान की रोपाई की तैयारी कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में खरीफ मौसम में अनाज की अन्य फसलें मक्का, ज्वार, कोदो-कुटकी और अन्य लघु धान्य की खेती होती है। धान के साथ अन्य अनाज फसलों को मिलाकर लगभग साढ़े सत्रह लाख हेक्टेयर में इन फसलों की बोआई किसानों द्वारा पूरी की जा चुकी है।
    श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में तीन लाख 83 हजार हेक्टेयर में दलहनी तथा तीन लाख 12 हजार हेक्टेयर में तिलहनी फसलों की बोआई करने की तैयारी की गई है। अभी लगभग एक लाख हेक्टेयर में अरहर, उड़द, मूंग, कुल्थी, मूंगफली, सोयाबीन, रामतिल, सूरजमुखी आदि फसलों की बोनी पूरी हो गई है। इस साल एक लाख 45 हजार हेक्टेयर में साग-सब्जी बोने का कार्यक्रम बनाया गया है। वर्तमान में लगभग 32 हजार हेक्टेयर में साग-सब्जी लगाई जा चुकी है।

क्रमांक-1542/राजेश

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...