रायपुर, 22 जून 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां उनके निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उत्कल एकता जनकल्याण संस्था रायपुर के अध्यक्ष श्री राजेश बेसरा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आज उनका जन्मदिन है। इस अवसर पर वे मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 हजार 900 रूपए की धनराशि जरूरतमंदों के लिए देना चाहते हैं। उन्होंने इस राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने श्री बेसरा को जन्मदिन की बधाई दी। डॉ. सिंह ने श्री बेसरा की जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और जन्मदिन मनाने के इस अच्छे तरीके की सराहना की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए गए योगदान के लिए श्री बेसरा को धन्यवाद दिया। श्री बेसरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि अपने पिछले तीन जन्मदिवसों पर भी वे मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहायता राशि का अंशदान कर चुके हैं। इस अवसर पर उत्कल एकता जनकल्याण संस्था के सर्वश्री गोपाल देवांगन, युधिष्ठिर जगत, नेमराज बाग, पदुकुम्हार, वैष्णव सोनानी, कार्तिक बाग, राजेश बेहरा, भरोसेराम साहू, सुदामा सोना और गर्जन बाग भी उपस्थित थे।
क्रमांक-1272/सोलंकी