Tuesday, 23 May 2017

मुख्यमंत्री से महिला ऑटो संघ के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात

रायपुर 23 मई 2017

 मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में महिला ऑटो संघ अंबिकापुर के प्रतिनिधि मंडल ने संघ की अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में महिला ऑटो संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह, सचिव सुश्री फूलकुमारी और संरक्षक श्री अनिमेष सिन्हा सहित संघ की अनेक सदस्य शामिल थे।                                                                                                                                                 
क्रमांकः-860/सोलंकी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...