मुख्यमंत्री ने की सांस्कृतिक कार्यक्रम पर
आतंकी हमले की तीव्र निन्दा
आतंकी हमले की तीव्र निन्दा
रायपुर, 23 मई 2017
छत्तीसगढ़
के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक
सांस्कृतिक कार्यक्रम पर हुए आतंकी हमले की तीव्र निन्दा की है। उन्होंने
कहा है कि आतंकवाद का कोई धर्म या मजहब नहीं होता। वह प्रत्येक इंसान और
इंसानियत का विरोधी होता है। मुख्यमंत्री ने कहा-आतंकवाद वास्तव में दुनिया
के हर समाज की शांति और खुशहाली का दुश्मन होता है। डॉ. रमन सिंह ने इस
हमले में 22 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और घायलों के
जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद आज पूरी
दुनिया के लिए एक बड़ी गंभीर चुनौती बन गया है। जरूरत इस बात की है कि
दुनिया के सभी देश इसके खिलाफ संगठित हों और विश्व शांति तथा सदभावना के
लिए मिलकर अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा - लोकतंत्र और सभ्य समाज में
हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह नहीं हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद
हजारों लोगों के बीच विस्फोट करके हमला करना एक निन्दनीय और शर्मनाक हरकत
है। ज्ञातव्य है कि ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में बीती रात एक संगीत समारोह
में आतंकियों द्वारा बम विस्फोट किया गया। इसके फलस्वरूप 22 लोगों की
मृत्यु हो गई और 59 घायल हुए।
क्रमांक-873/स्वराज्य