Thursday, 11 May 2017

शांति और सद्भावना के लिए भगवान बुद्ध के संदेश को अपनाने की जरूरत : श्री बृजमोहन अग्रवाल

कृषि मंत्री शामिल हुए बुद्ध पूर्णिमा समारोह में


रायपुर, 11 मई 2017


कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यहां देवेन्द्र नगर के बौद्ध बिहार में आयोजित समारोह में शामिल हैं। समारोह का आयोजन बौद्ध समाज द्वारा किया गया। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर समारोह में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश-दुनिया में शांति और सद्भावना बनाये रखने भगवान बुद्ध के संदेश को जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध हिन्दू धर्म और बौद्ध धर्म में पूजनीय है। श्री अग्रवाल ने बौद्ध बिहार में स्थापित तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया। 
कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान बुद्ध का प्रमुख कार्य क्षेत्र हिन्दुस्तान रहा है। भगवान बुद्ध अवतारी पुरूष थे। उन्होंने दुनिया को शांति और सदभावना का संदेश दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि हिन्दुस्तान से ही भगवान बुद्ध के संदेश और बौद्ध धर्म का विस्तार हुआ है। बौद्ध धर्म मानने वाले विश्व के अनेक देशों के साथ हिन्दुस्तान का अच्छा संबंध रहा है। कालांतर में इन देशों के बीच आपसी विश्वास की भावना मजबूत हुई है। श्री अग्रवाल ने कहा कि हर धर्म जरूरतमंद और कमजोर तबके के लोगांे की मदद करने की सीख देता है। नेकी पर चलने की राह भी धर्म और अध्यात्म से मिलती है।
इस अवसर पर विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, त्रिशरण विकास समिति के अध्यक्ष श्री टी.एल. इंगले सहित सर्वश्री कमलेश शर्मा, श्री दिलीप सारथी, श्री सुनील बांदरे, श्रीमती किरण सारथी और बौद्ध धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
क्रमांक-665/राजेश

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...