रायपुर, 01 जुलाई 2017
मंत्रालय में पदस्थ चार अधिकारियों द्वारा
कल 30 जून को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सरकारी सेवा से निवृत्त होने पर
उन्हें आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में भावभीनी बिदाई दी गई। मंत्रालयीन
कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह में खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती
ऋचा शर्मा ने सेवानिवृत्त मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री के.एस चौधरी, मुख्य
सचिव के निज सचिव श्री डी.एस. वर्मा, खाद्य विभाग के अवर सचिव श्री अरूण
कुमार सिंह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री
सी.एल. पवार को शाल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने सेवानिवृत्त
सभी अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्री
बी.एस. कुशवाहा, भारतीय स्टेट बैंक मंत्रालय शाखा के शाखा प्रबंधक श्री
सुनील कुमार धगट, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कीर्तिवर्धन
उपाध्याय सहित संघ के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मंत्रालय के
अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक-1410 काशी