रायपुर, 12 जुलाई 2017
स्वास्थ्य
और परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सत्ताईस जिलों में जनसंख्या
स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 जुलाई से
शुरू हुई है। यह अभियान चालू माह के 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस दौरान सभी
जिला अस्पतालों में पुरूष नसबंदी और महिला नसबंदी किए जायेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और महमारी के संचालक डॉ. आर.आर.साहनी ने आज यहां बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा अभियान के लिए सभी जिलों में परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराये जा चुके हैं। अभियान में योग्य दंपत्तियों को बच्चों के जन्म के अंतराल की जानकारी दी जा रही है तथा उनके इच्छा के अनुरूप जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन के किसी एक साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि परिवार नियोजन का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या का स्थिरीकरण करना है। सोच-समझकर बच्चों के बीच में अन्तराल रखते हुए एक खुशहाल परिवार बनाया जाना है। डॉ. साहनी नेे बताया कि सभी अस्पतालों में निःशुल्क परिवार नियोजन के साधन निरोध, मौखिक गोली, कापर टी और पुरूष एवं महिला नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। परिवार नियोजन संबंधी अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं अथवा शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों अथवा विभागीय टोल फ्री नंबर 104 से संपर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-1563/ओम