रायपुर 10 जुलाई 2017
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में 11 और 12 जुलाई को नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक न्यू सर्किट हाउस में आयिजत की गई है। 11 जुलाई को राज्य के सभी नगर निगमों के कामकाज की समीक्षा दोपहर 2 बजे से की जाएगी। इसके बाद अपराह्न साढ़े 4 बजे से साढ़े 7 बजे तक बस्तर, अंबिकापुर और बिलासपुर संभाग की कुल 26 नगर पालिकाओं की समीक्षा की जाएगी। 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक दुर्ग और रायपुर संभाग की नगर पालिकाओं और दोपहर 12 से 1 बजे तक बस्तर संभाग की नगर पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इसी दिन दोपहर 2 से 3 बजे तक अंबिकापुर संभाग की नगर पंचायत, दोपहर 3 से साढ़े 4 बजे तक रायपुर संभाग की नगर पंचायत, साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक बिलासपुर संभाग की नगर पंचायत और साढ़े छह से आठ बजे तक दुर्ग संभाग की नगर पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
क्रमांक- 1514/ नितिन