रायपुर, 12 जून 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में श्री सुशील भोले की पुस्तक ‘आखर अंजोर’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इसमें छत्तीसगढ़ के मैदानी भाग में प्रचलित संस्कृति के मूल स्वरूपों पर श्री भोले के आलेखों का संकलन है। इस अवसर पर श्री श्याम बैस, डॉ. सुखदेव राम साहू, श्रीराम शरण कश्यप और श्री भूपेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।
क्रमांक-1101/प्रेमलाल