Monday, 12 June 2017

मुख्यमंत्री से आई.ए.एस. के लिए चयनित सुश्री नम्रता जैन की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 12 जून 2017

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में आई.ए.एस. के लिए चयनित दंतेवाड़ा जिला के सुश्री नम्रता जैन ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ. सिंह ने प्रदेश के दूरस्थ आदिवासी अंचल और नक्सल प्रभावित गीदम निवासी सुश्री जैन कप इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुश्री जैन ने संघ लोक सेवा आयोग 2016 की परीक्षा में 99 वां स्थान हासिल किया है। उनका चयन अखिल भारतीय सेवा के लिए हो गया है। यह प्रेरणादायी सफलता आदिवासी अंचल बस्तर संभाग ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 
क्रमांक-1100/प्रेमलाल

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...