Friday, 2 June 2017

मुख्यमंत्री ने महेश नवमी पर जनता को दी बधाई

रायपुर, 02 जून 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने माहेश्वरी समाज सहित आम जनता को महेश नवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने महेश नवमीं की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति में महेश नवमीं भगवान शंकर अर्थात भगवान महेश और आदि शक्ति माता पार्वती की पूजा का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है।  
क्रमांक-1000/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...