कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज नगर निगम रायपुर के सात वार्डों
के निवासियों को नौ करोड़ 17 लाख रूपए के 50 विकास कार्यों की सौगात दी।
उन्होंने शाम को टैगोर नगर चौक में आयोजित समारोह में इन कार्यों का
भूमिपूजन किया। महापौर श्री प्रमोद दुबे ने भूमिपूजन समारोह की अध्यक्षता
की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सत्यनारायण
शर्मा, विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी सहित अनेक पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि
उपस्थित थे।
समारोह में अब्दुल हमीद वार्ड के सात कार्यों ( एक करोड़ रूपए), बाबू जगजीवनराम वार्ड के छह कार्यों (98 लाख 96 हजार रूपए), मदरटेरेसा वार्ड के छह कार्यों (97 लाख 19 हजार रूपए), रानी दुर्गावती वार्ड के चार कार्यों (एक करोड़ तीन लाख रूपए), डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के सात कार्यों (एक करोड़ 26 लाख 94 हजार रूपए), लेफ्टिनेट अरविंद दीक्षित वार्ड के छह कार्यों (एक करोड़ 43 हजार रूपए), पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड के सात कार्यों (99 लाख रूपए), पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के तीन कार्यों (88 लाख 70 हजार रूपए) तथा शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड के चार कार्यों (एक करोड़ दो लाख 23 हजार रूपए) का भूमिपूजन किया गया। इनमें सी.सी.रोड और नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं।

क्रमांक-1321 /राजेश