Wednesday, 28 June 2017

प्रदेश में इस वर्ष अब तक 160 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

रायपुर, 28 जून 2017
प्रदेश में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से अब तक 160.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में बस्तर संभाग के जिलों में सबसे अधिक वर्षा हुई है। सुकमा जिले में 405.8 मिलीमीटर, बस्तर जिले में 302.6 मिलीमीटर, कोण्डागांव जिले में 273.4 मिलीमीटर, बीजापुर जिले में 252.9 मिलीमीटर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 195.4 मिलीमीटर, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 192.5 मिलीमीटर और नारायणपुर जिले में 164.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बालोद जिले में 184.6 मिलीमीटर, धमतरी जिले में 161.1 मिलीमीटर, दुर्ग जिले में 138 मिलीमीटर, बेमेतरा जिले में 126 मिलीमीटर, जांजगीर चांपा जिले में 180.2 मिलीमीटर, रायगढ़ जिले में 191.9 मिलीमीटर, महासमुंद जिले में 174.4 मिलीमीटर, गरियाबंद जिले में 146.3 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले में 128.1 मिलीमीटर, रायपुर जिले में 149.1 मिलीमीटर, जशपुर जिले में 149.9 मिलीमीटर, कोरबा जिले में 116.8 मिलीमीटर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 106.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसी तरह कोरिया जिले में 87 मिलीमीटर, सरगुजा जिले में 77.3 मिलीमीटर, सूरजपुर जिले में 81.9 मिलीमीटर, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 64.5 मिलीमीटर, मुंगेली जिले में 72.5 मिलीमीटर, कबीरधाम जिले में 105.8 मिलीमीटर और राजनांदगांव जिले में 100.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।  
क्रमांक-1373/काशी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...