रायपुर, 25 मई 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां सिविल लाईन में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री रायपुर रेंज के मिशन सिक्योर सिटी के सम्मान समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने मिशन सिक्योर के अभियान में सहभागी नागरिक और संगठनों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा - मिशन सिक्योर सिटी एक नया प्रयोग है और रायपुर रेंज की एक प्रमुख उपलब्धि है। इसके लिए पुलिस विभाग और इसमें सहभागी समस्त नागरिक-संस्थाएं बधाई के पात्र हैं। जुलाई 2016 से रायपुर रेंज के पुलिस द्वारा संचालित एक अभिनव एवं अभूतपूर्व अभियान है। इससे अपराध के नियत्रंण में भी सहयोग मिल रहा है और नागरिकों का विश्वास भी कायम होता है। समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रशासन और नागरिकों की सुरक्षा में सहयोग मिलना ही स्मार्ट और सिक्योर सिटी की असली पहचान है।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि पुलिस का काम चुनौतीपूर्ण होता है। जब उन्हें सफलता मिलती है तो उन्हें प्रशंसा मिलती है और जब असफलता मिलती है तो कई प्रश्न चिन्ह भी लगते हैं। उनकी सफलता के पीछे कई लोगों का सहयोग होता है। मिशन सिक्योर सिटी के तहत रायपुर रेंज में 13 हजार से अधिक कैमरे प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए गए हैं। इसमें करीब 20 करोड़ रूपए की लागत आई है। यह आम जनता के सहयोग से आसानी से क्रियान्वित हो गया। इन सीसीटीवी कैमरों के व्यापक तंत्र से पुलिस को अपराधों की रोकथाम और कई अपराधिक प्रकरणों को सुलझाने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने नए कंट्रोल रूम के लोकार्पण के लिए भी पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इससे पूरे शहर को एक स्थान से नियंत्रित करने में सहयोग मिलेगा। यह भी स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में आई. जी. श्री प्रदीप गुप्ता ने मिशन सिक्योर सिटी का प्रस्तुतिकरण भी दिया।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस, कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत, नगर निगम महापौर श्री प्रमोद दुबे, संसदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना, विधायक श्री श्रीचंद सुन्दरानी, अपर मुख्य सचिव श्री अजय सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री ए.एन. उपाध्याय, प्रमुख सचिव, गृह श्री अमिताभ जैन सहित अधिकारी और नागरिकगण उपस्थित थे।

क्रमांक-898/सचिन