Friday, 26 May 2017

मुख्यमंत्री ने श्री के.पी.एस. गिल के निधन पर शोक प्रकट किया

रायपुर, 26 मई 2017
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री के.पी.एस. गिल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री गिल का आज नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।
      क्रमांक-914/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...