निर्माणाधीन 26 करोड़ की पेयजल योजना दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
गौरव पथ के लिए 6.50 करोड़ रूपए मंजूर
गौरव पथ के लिए 6.50 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 20 मई 2017
छत्तीसगढ़ के
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के समापन दिवस पर
आज रायपुर जिले के विकासखंड मुख्यालय अभनपुर में आयोजित समाधान शिविर में
शामिल हुए। उन्होंने अभनपुर नगर पंचायत के क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ 52 लाख
रूपए के नये निर्माण कार्यों की भी मंजूरी देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान में अभनपुर वासियों के सक्रिय सहयोग का आव्हान किया और उम्मीद जताई कि सबके सहयोग से इस नगर पंचायत को आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक खुले में शौचमुक्त (ओ.डी.एफ.) घोषित करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा- अभनपुर शहर के लिए 26 करोड़ रूपए की लागत वाली निर्माणाधीन वृहद पेयजल योजना का निर्माण दिसम्बर 2017 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अधिकारियों को इसका निर्माण युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि इस योजना से अभनपुर शहर की वर्ष 2030 तक की पेयजल की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अभनपुर को गौरव पथ निर्माण के लिए छह करोड़ 50 लाख रूपए, जे.सी.बी. मशीन खरीदने के लिए बीस लाख रूपए, बगीचा निर्माण के लिए 50 लाख रूपए, बस स्टैण्ड के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 42 लाख रूपए तत्काल मंजूर करने का ऐलान किया। उन्होंने वहां दो मुक्ति धामों के निर्माण के दस-दस लाख रूपए, पोस्ट मार्टम गृह निर्माण के लिए बारह लाख रूपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आहाता निर्माण के लिए आठ लाख रूपए और आई.टी.आई. परिसर में ऑक्सीजोन निर्माण के लिए 40 लाख रूपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की।
डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर अभनपुर के पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया और वहां ऑनलाईन एफ.आई. आर दर्ज करने की सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ अभनपुर के समाधान शिविर में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर साहू, राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड और अन्य अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

क्रमांक-826/स्वराज्य