Friday, 19 May 2017

रायपुर : पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 295 नए आरक्षकों का दीक्षांत परेड आयोजित

रायपुर, 19 मई 2017

राजधानी रायपुर के नजदीक माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में नये आरक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह आज सवेरे आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय पिल्ले ने दीक्षांत परेड की सलामी ली।  प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद संयुक्त दीक्षांत परेड में कुल 295 नव आरक्षकों ने हिस्सा लिया। यह पुरूष नव आरक्षकों का 37वां और महिला आरक्षकों का 24वां दीक्षांत समारोह था। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के 13 महीने के सत्र में इस बार 249 महिला आरक्षकों और 46 पुरूष आरक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। दीक्षांत समारोह में सत्र के सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी के रूप में कोरबा की सुश्री शिवानी सिंह को, रायपुर के श्री सुनील सिंह रघुवंशी को सत्र के द्वितीय सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी के रूप में और धमतरी की सुश्री करूणा वर्मा को बेस्ट फायरर के रूप में पुरस्कृत किया गया। राजनांदगांव की सुश्री यशोदा साहू को श्रेष्ठ परेड कमांडर के रूप में पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके साथ ही प्रशिक्षण के आंतरिक विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त 18 प्रशिक्षणार्थी भी पुरस्कृत किए गए। इनमें सुश्री कामिनी ध्रुव, मेरी मारग्रेट कुजूर, सुशांति खलखो, सुनील सिंह रघुवंशी, रीना करंगा, चन्द्रकला, धनेश्वरी साहू, सुनीता साहू, सुनील सिंह रघुवंशी, विश्वरंजन पण्डा, सोम कुमार उइके, अरूण पोयाम, पुष्पलता पैकरा, संजीता केरकेट्टा, ललिता सलाम, शिवानी सिंह शामिल हैं। शिवानी सिंह को दो विषयांे में प्रथम पुरस्कार मिला,  जिनमें दोरली (गोंडी) बोली और छत्तीसगढ़ के शहीद विषय शामिल हैं। दीक्षांत परेड  में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना की पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजश्री मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री जीएस बाम्बरा, प्रशिक्षक (सीडीआई) श्री भगतसिंह तोमर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। 

क्रमांक-803/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...