Wednesday, 24 May 2017

केन्द्रीय मंत्री श्री वेंकैया नायडू 26 मई को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगे

    रायपुर 24 मई 2017
केन्द्रीय शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री वेंकैया नायडू शुक्रवार 26 मई को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। श्री नायडू हैदराबाद से नियमित विमान द्वारा रवाना होकर सवेरे 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास में मुलाकात करेंगे। श्री नायडू वहां से सवेरे 10 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे और वहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की राज्य इकाईयों की समीक्षा बैठक लेंगे।
श्री नायडू इस बैठक के बाद 10.30 से 12.30 बजे तक शहरी विकास और शहरी गरीबी उन्मूलन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के बाद श्री नायडू दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता लेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान वे दोपहर 12.30 बजे केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा राज्य की विभिन्न परियोजनाओं का स्वीकृति आदेश मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। श्री नायडू मंत्रालय से दोपहर 2 बजे स्थानीय होटल व्ही.डब्ल्यू केनियान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां शाम पांच बजे से 6.30 बजे तक वे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और स्मार्ट सिटी एक्पो का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर शहरी विकास, आवास और गरीबी उन्मूलन योजनाओं के तहत राज्य के विभिन्न स्थानीय निकायों और हितग्राहियों को स्वीकृत कार्यादेश, प्रमाण पत्र आदि सौंपेंगे। श्री नायडू इस कार्यक्रम के बाद रायपुर से रात्रि 7.25 बजे नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 

क्रमांक-888/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...