रायपुर 30 मई 2017
श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा वर्ष 2016-17 में प्रदेश उद्योंगों में कार्यरत अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के 243 श्रमिकों को निःशुल्क सायकिल प्रदान की गई है । इस पर छह लाख 34 हजार रूपये खर्च की गई है। श्रम मंडल द्वारा औद्योगिक संस्थानों में तीन वर्षों से कार्यरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के श्रमिकों को निःशुल्क सायकल प्रदान किया जाता है।
क्रमांक 961 सी.एल.