रायपुर 07 मई 2017
प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सिहावा के 119 साल पुराने पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के मालखाने और अन्य दस्तावेजों को देखा। डॉ. सिंह ने इन पुराने अभिलेखों को ऐतिहासिक महत्व का बताया और इन्हें सुव्यस्थित और सुरक्षित रूप से रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सिहावा में पुलिस चौकी की स्थापना प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों द्वारा सन 1857 में की गयी थी। इसे सन 1898 में पुलिस थाने का दर्जा दिया गया। मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड और सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
क्रमांक-619/स्वराज्य