रायपुर, 01 जुलाई 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल दो जुलाई से नई दिल्ली-हिमाचल प्रदेश के दौरे
पर रहेंगे। डॉ. सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से अपरान्ह
3.05 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर 4.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और
वहां रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन तीन जुलाई को वहां
स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम नई दिल्ली में
करेंगे। मुख्यमंत्री चार जुलाई को नई दिल्ली से पूर्वान्ह 11.15 बजे
नियमित विमान द्वारा रवाना होकर 12.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री
वहां से कार द्वारा 1.15 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित सुन्दर नगर
आएंगे और वहां राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में
शामिल होंगे। डॉ. सिंह इस कार्यक्रम के बाद चंडीगढ़ होते हुए शाम 5.15 बजे
नई दिल्ली लौट आएंगे।
क्रमांक-1424/सोलंकी