Monday, 10 July 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों को एक हजार 882 करोड़ अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

रायपुर, 10 जुलाई 2017

छत्तीसगढ़ में प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों के लिए बिना ब्याज के अल्पकालीन कृषि ऋण बांटने का काम तेजी से चल रहा है। विगत 07 जुलाई तक प्रदेश के पांच लाख 43 हजार 93 किसानों को लगभग एक हजार 882 करोड़ 99 लाख रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण का वितरण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 59 प्रतिशत है। राज्य सरकार ने इस खरीफ मौसम में किसानों को तीन हजार 200 करोड़ रूपए का ऋण खेती-किसानी के लिए बांटने का लक्ष्य रखा है। समितियों से किसानों को खरीफ फसलों के लिए एक अप्रैल 2017 से ऋण वितरण किया जा रहा है।
अपैक्स बैंक के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले के किसानों को 86 करोड़ 72 लाख रूपए, गरियाबंद जिले के किसानों को 38 करोड़ 28 लाख रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के किसानों को 133 करोड़ 29 लाख रूपए, महामसुंद जिले के किसानों को 96 करोड़ 17 लाख रूपए, धमतरी जिले के किसानों को 49 करोड़ 12 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है। दुर्ग जिले के किसानों ने 143 करोड़ 13 लाख रूपए, बलोद जिले के किसानों के 188 करोड़ रूपए, बेमेतरा जिले के किसानों ने 181 करोड़ 19 लाख रूपए, राजनांदगांव के किसानों ने 204 करोड़ 78 लाख रूपए, कबीरधाम जिले के किसानों ने 173 करोड़ रूपए का ़ऋण अभी तक ले लिया है। 
बिलासपुर जिले के किसानों को 85 करोड़ रूपए, मुंगेली जिले के किसानों को 60 करोड़ रूपए, जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों को 140 करोड़ 64 लाख रूपए, कोरबा जिले के किसानों को 26 करोड़ 53 लाख रूपए का कृषि ऋण प्राथमिक सहकारी कृषि साख समितियों के माध्यम से वितरित कर लिया गया है। इसी प्रकार जगदलपुर जिले के किसानों को 69 करोड़ 55 लाख रूपए, कोण्डागांव जिले के किसानों को 31 करोड़ 80 लाख रूपए, नारायणपुर जिले के किसानों को 40 करोड़ रूपए, कांकेर जिले के किसानों को 61 करोड़ रूपए, बीजापुर जिले के किसानों को 14 करोड़ 42 लाख रूपए, दंतेवाड़ा जिले के किसानों को दो करोड़ 25 लाख रूपए तथा सुकमा जिले के किसानों को चार करोड़ 86 लाख रूपए का ऋण खरीफ फसलों के लिए वितरित हो चुका है। 
सरगुजा जिले के किसानों को 23 करोड़ 36 लाख रूपए, बलरामपुर जिले के किसानों को 14 करोड़ 39 लाख रूपए, सूरजपुर जिले के किसानों को 16 करोड़ 86 लाख रूपए तथा कोरिया जिले के किसानों को छह करोड़ 94 लाख रूपए का कृषि ऋण वितरित कर दिया गया है। रायगढ़ जिले के किसानों ने 24 करोड़ 56 लाख रूपए तथा जशपुर जिले के किसानों ने चार करोड़ 22 लाख रूपए का ऋण प्राप्त कर लिया है।  


क्रमांक-1518/राजेश

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...