रायपुर, 10 जुलाई 2017
छत्तीसगढ़ में विगत एक जून अब तक 262 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। इस दौरान सबसे ज्यादा 611 मिलीमीटर बारिश सुकमा जिले में हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले में 388.7 मिलीमीटर, बस्तर जिले में 368.6 मिलीमीटर, कोण्डागांव जिले में 359.9 मिलीमीटर, रायगढ़ जिले में 327.1 मिलीमीटर, जांजगीर जिले मे 314 मिलीमीटर, जशपुर जिले में 305.1 मिलीमीटर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) में 296.1 मिलीमीटर, महासंमुद जिले में 294.5 मिलीमीटर, बलरामपुर जिले में 278.6 मिलीमीटर, कांकेर जिले में 266.3 मिलीमीटर, रायपुर जिले में 248.3 मिलीमीटर, बालोद जिले में 247.7 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले में 236.8 मिलीमीटर, नारायणपुर जिले में 230.5 मिलीमीटर, सरगुजा जिले में 219 मिलीमीटर, दुर्ग जिले में 217 मिलीमीटर, कोरबा जिले में 215.9 मिलीमीटर, सूरजपुर जिले में 213 मिलीमीटर, धमतरी जिले में 205.1 मिलीमीटर, गरियाबंद जिले में 196.9 मिलीमीटर, बेमतरा जिले में 182.7 मिलीमीटर, राजनांदगांव जिले में 182.5 मिलीमीटर, कोरिया जिले मंे 177.8 मिलीमीटर, बलौदाबाजार जिले में 172 मिलीमीटर, और कबीरधाम जिले में 162 मिलीमीटर, औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
क्रमांक-1525/पाराशर