Saturday, 10 June 2017

मुख्यमंत्री ने पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

 रायपुर, 10 जून 2017
 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री शुक्ला का आज राजनांदगांव से पांच किलोमीटर दूर ग्राम बागतराई से लौटते समय आकाशीय बिजली (गाज) की चपेट में आने पर निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। डॉ. सिंह ने इस हादसे में घायल उनके सहयात्रियों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
   क्रमांक-1078/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...