Saturday, 10 June 2017

आकाशवाणी से आज ‘रमन के गोठ’ की 22वीं कड़ी का प्रसारण

रायपुर, 10 जून 2017
 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ की 22वीं कड़ी का प्रसारण कल 11 जून को सवेरे 10.45 बजे से 11.05 बजे तक आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से होगा। राज्य में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र इस कार्यक्रम को एक साथ रिले करेंगे। आकाशवाणी के जगदलपुर केन्द्र से मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता बस्तर अंचल की प्रमुख सम्पर्क बोली ‘हल्बी’ में और आकाशवाणी के अम्बिकापुर केन्द्र से ‘सरगुजिहा’ बोली में भी किया जाएगा। दोनों केन्द्रों से इसका प्रसारण रात्रि 8 बजे से 8.20 बजे होगा। अगले दिन सोमवार 12 जून को दूरदर्शन के रायपुर केन्द्र से अपरान्ह 3.30 बजे से 3.50 बजे तक ‘रमन के गोठ’ का प्रसारण देखा जा सकेगा। कल 11 जून सवेरे 10.45 बजे से 11.05 बजे तक आईबीसी 24, ईटीवी, जी-न्यूज, सहारा समय, साधना न्यूज, स्वराज एक्सप्रेस आदि प्राइवेट समाचार चैनल और स्थानीय एफएम रेडियो चैनल द्वारा भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। 
क्रमांक-1077/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...