Saturday, 24 June 2017

मुख्यमंत्री ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

रायपुर, 24 जून 2017

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया में आम सभा स्थल पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर पशुधन विकास विभाग के स्टाल में उन्नत नस्ल की एक बछिया को भी देखा और उसे दुलारा। यह बछिया कृत्रिम गर्भाधान से पैदा हुई है। पशुधन विकास विभाग ने अपने स्टाल में बैकयार्ड कुक्कुट पालन और अंजोला का भी प्रदर्शना किया। विकास प्रदर्शनी में श्रम विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि, पंचायत और ग्रामीण विकास, ग्रामोद्योग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी अपने-अपने स्टालों में चित्रों और मॉडलों के जरिए विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री पुन्नूलाल मोहले, सहकारिता, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री दयालदास बघेल, संसदीय सचिव श्री मोतीराम चंद्रवंशी, संसदीय सचिव और क्षेत्रीय विधायक श्री लाभचंद बाफना, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती माया बेलचंदन, अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा श्री विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा श्री दिलीप सिंह ठाकुर और अन्य अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल और जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

क्रमांक-1314/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...