Sunday, 11 June 2017

रायपुर : रेडियो श्रोता संघ के सदस्यों ने सुना ‘रमन के गोठ’

रायपुर, 11 जून  2017


आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से आज प्रसारित मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ 22वीं कड़ी को आज यहां ‘चौपाल‘ में छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के सदस्यों ने सामूहिक रूप से सुना। श्रोता संघ के सरंक्षक और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज के निवास परिसर में बड़ी संख्या में रेडियो श्रोता एकत्रित हुए थे। श्री बजाज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते मुख्यमंत्री के आज के प्रसारण को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का मौसम है। मुख्यमंत्री के रेडियों प्रसारण में सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए किए जारहे काम के बारे में जानकारी मिली। प्रदेश के युवाओं ने यूपीएससी में चयनित होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है यह हम सबके लिए खुशी की बात है। राज्य में 21 जून को तीसरे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बनाने के बारे में भी जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने अपनी रेडियो वार्ता में प्रधानमंत्री की योजनाओं की जानकारी भी दी है। रेडियो श्रोता संघ के सदस्य श्री मोहन लाल देवांगन ने कहा कि वे पिछले 20 वर्ष रेडियो सुन रहे हैं और श्रोता संघ से भी जुड़े हैं। श्री बजाज ने रेडियो श्रोताओं से भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में प्रेरक की भूमिका निभाने का आव्हान किया है। कार्यक्रम में सर्वश्री दुर्गा प्रसाद जोगी, रतन जैन, प्रकाश शर्मा, परसराम साहू, रेडियो श्रोता उपस्थित थे।
क्रमांक-1082/पाराशर

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...