Thursday, 8 June 2017

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की रमन जन पर्यटन योजना की प्रशंसा की

रायपुर, 08 जून 2017
 
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की रमन जन पर्यटन योजना की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जन-पर्यटन योजना के तहत पर्यटकों को रियायती दरों पर पर्यटन सुविधा दी जा रही है। योजना का सभी लोग पर्यटन का फायदा उठा सकते हैं। श्री शर्मा से आज यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री दयालदास ने सौजन्य मुलाकात की। श्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार की रमन जन पर्यटन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री महेश शर्मा ओड़िशा राज्य के दौर पर जा रहे थे। वे कुछ समय के लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल पर रूके थे, केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, मार्कफेड के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता, प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल श्री एम.टी.नंदी और संचालक संस्कृति श्री आशुतोष मिश्रा भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री शर्मा को राज्य के पर्यटन मंत्री श्री दयाल दास बघेल से छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। श्री शर्मा ने रमन जन पर्यटन योजना की प्रशंसा करते हुए इस योजना को अन्य प्रदेशों के लिए अनुकरणीय बताया। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री से रायपुर दर्शन के लिए पर्यटन मंडल को दो बसे प्रदान करने की मांग की, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए विश्व स्तरीय हाफ अप दो बसें (डबल बस उपर खुली हुई) प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की। इसी तरह केन्द्रीय पर्यटन मंत्री को इको टूरिज्म सर्किट एवं ट्रायवल सर्किट के संबंध में प्रस्ताव प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भविष्य में इको टूरिज्म सर्किट, रामायन सर्किट एवं ट्रायबल सर्किट छत्तीसगढ़ के पर्यटन की प्रमुख पहचान होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेष पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर एवं रायगढ़ एयरपोर्ट को इसी वर्ष प्रारंभ किया जाएगा एवं बस्तर दशहरा को और अधिक लोकप्रियता दिलाने की भी केन्द्र सरकार की योजना है। 
    क्रमांक-1064/चौधरी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...