Thursday, 1 June 2017

पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आज क्विज का आयोजन : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सवेरे 9.30 बजे से प्रारंभ होगी प्रतियोगिता

आयोजन स्थल पर ही किया जा सकता है प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन
प्रतिभागियों को साथ लाना होगा अपना एक सहयोगी और महाविद्यालयीन पहचान पत्र की फोटोकापी 
रायपुर, 01 जून 2017
 छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में सवेरे 9.30 बजे महाविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय प्रबंध संस्थान आई.आई.एम. का क्विज क्लब इस प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करेगा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता टीम को 15000 रूपए, रनरअप को 11000 रूपए और द्वितीय रनरअप टीम को 7500 रूपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। इस क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालयीन पहचान पत्र की छायाप्रति साथ लानी होगी। क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को शाम 4 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में दो-दो प्रतिभागियों का ग्रुप होगा। प्रतिभागियों से अपने सहयोगी के साथ आने के लिए कहा गया है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नम्बर 9827936887 और 8871545711 पर काल कर या वाटएप से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। फेसबुक पेज सीईसीबी क्विज काम्पिटिशन (CECB Quiz Competition) पर मेसेज कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा ‘प्रकृति के साथ मनुष्यों को जोड़ें’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता लाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। 
    क्रमांक-986/सोलंकी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...