Tuesday, 13 June 2017

मुख्यमंत्री राजधानी को देंगे 534 करोड़ की सौगात : पंडरी में 15 जून को होगा दस महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर, 13 जून 2017
राजधानी रायपुर के सुव्यवस्थित विकास के लिए 533 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत के दस महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा नगर के सिटी सेंटर माल के समीप पंडरी में 15 जून को शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज यहां बताया कि राजधानी रायपुर के अब तक के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब मुख्यमंत्री के हाथों लगभग 534 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होने जा रहा है। श्री मूणत ने बताया-इन निर्माण कार्यों में रायपुर पंडरी नेरोगेज रेल्वे लाईन के स्थान पर 313 करोड़ रूपए की लागत से फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह नगर के हृदय स्थल शास्त्री चौक पर 49 करोड़ रूपए की राशि से स्काई वॉक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा केनाल लिंकिंग रोड पर कमल विहार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर 25 करोड़ 38 लाख रूपए के फ्लाई ओव्हर, डीआरएम आफिस के समीप लेबल क्रासिंग क्रमांक आर व्ही.-1 में 28 करोड़ 11 लाख रूपए से रेल्वे अंडर ब्रिज और उरकुरा सरोना रेलमार्ग के गोंदवारा गेट पर 20 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि से रेल्वे अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह भाठागांव  चौक पर 23 करोड़ 89 लाख रूपए से ओव्हरपास का निर्माण और राजेन्द्र नगर के समीप 24 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से ओव्हार पास का निर्माण होगा। शहीद स्मारक भवन रायपुर में आठ करोड़ 84 लाख रूपए से मरम्मत एवं एयरकंडिशनिंग कार्य किया जाएगा। सिटी कोतवाली से टिकरापारा पचपेड़ी नाका चौक तक 16 करोड़ 56 लाखरूपए की राशि से मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। इन कार्यों में राजधानी स्थित रिंग रोड़ क्रमांक कुशालपुर चौक पर 22 करोड़ 94 लाख रूपए की लागत से ओव्हरपास का निर्माण शामिल है। 
क्रमांक-1122/ प्रेमलाल

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...