Sunday, 21 May 2017

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नक्सल क्षेत्रों की विकास गतिविधियों की समीक्षा

रायपुर, 21 मई 2017

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आम जनता की बेहतरी के लिए विकास कार्यों के सुचारू संचालन और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा - इस बार के लोक सुराज अभियान ने भी प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों ने काफी उत्साह दिखाया। इन इलाकों में विकास योजनाओं में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। योजनाओं के सकारात्मक नतीजे भी देखे जा रहे हैं। बैठक में आई.बी. प्रमुख श्री राजीव जैन सहित प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री विवेक ढंाड, अपर मुख्य सचिव श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री ए.एन. उपाध्याय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और राज्य पुलिस तथा प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
क्रमांक-843/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...