Tuesday, 9 May 2017

भगवान गौतम बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक: डॉ. रमन सिंह : मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर जनता को दी शुभकामनाएं

रायपुर 09 मई 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए भगवान गौतम बुद्ध के विचार ढाई हजार साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आज यहां जनता के नाम जारी शुभकामना संदेश में इस आशय के विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा - इतिहासकारों के अनुसार भगवान गौतम बुद्ध का जन्म और महापरिनिर्वाण एक ही दिन अर्थात बैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन हमें उनके महान जीवन दर्शन की याद दिलाता है। भगवान बुद्ध ने अपने समय के संसार को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा और परोपकार जैसे सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। डॉ. रमन सिंह ने कहा-छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे यहां के जनजीवन में सैकड़ों हजारों वर्षों से भगवान बुद्ध के विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। महानदी के किनारे सिरपुर के ऐतिहासिक बौद्ध स्मारक इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से देश और दुनिया में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया है। 
क्रमांक-651/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...