रायपुर 09 मई 2017
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय 10 व 11 मई को बिलासपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगी। श्रीमती पाण्डेय 10 मई को प्रातः सात बजे बिलासपुर में पुलिस ग्राउंड में महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्म सुरक्षा हेतु आयोजित प्रशिक्षण ऑपरेशन गर्जना में सम्मिलित होंगी। तत्पश्चात रायपुर पहुंचकर शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्म सुरक्षा हेतु आयोजित प्रशिक्षण ऑपरेशन गर्जना में सम्मिलित होंगी। दूसरे दिन 11 मई को श्रीमती पाण्डेय प्रातः 11 बजे दुर्ग पहुंचकर कलेक्टर परिसर में दुर्ग जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। शाम पांच बजे पुलिस ग्राउण्ड दुर्ग में महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्म सुरक्षा हेतु आयोजित प्रशिक्षण ऑपरेशन गर्जना में सम्मिलित होंगी। तत्पश्चात श्रीमती पाण्डेय रात्रि सात बजे रायपुर लौट आएगी।
क्रमांक-645 /चित्ररेखा