Thursday, 18 May 2017

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक प्रकट किया

रायपुर, 18 मई 2017
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री अनिल माधव दवे के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि श्री दवे के निधन से देश ने एक विद्वान चिन्तक, लेखक और पर्यावरणविद को हमेशा के लिए खो दिया है। स्वर्गीय श्री दवे के साथ अपने वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा- पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में स्वर्गीय श्री अनिल माधव दवे के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा- स्वर्गीय श्री दवे ने ‘शिवाजी और सुराज’, ‘सृजन से विसर्जन तक‘ और ‘नर्मदा समग्र’ जैसी महत्वपूर्ण किताबों की रचना की थी, जिनसे उनकी विलक्षण लेखन प्रतिभा का भी परिचय मिलता है।  केन्द्रीय राज्य मंत्री और राज्यसभा सांसद के रूप में भी देश को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे स्वर्गीय श्री दवे के निधन का समाचार मिलते ही ट्वीट करके कहा- उनके निधन से मैं अत्यंत दुखी और स्तब्ध हूं। 

क्रमांक-783/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...