Sunday, 28 May 2017

अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस: राजस्व मंत्री ने चिकित्सकों और अस्पतालों को किया सम्मानित

    रायपुर, 28 मई 2017

अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित बी.टी.आई. कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्त्री रोग विशेषज्ञों और विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले अस्पतालों को सम्मानित किया। श्री पाण्डेय ने 2016-17 वर्ष में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सर्वाधिक पंजीयन करने वाली संस्था सी.एच. सुपेला, जिला अस्पताल दुर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुर्सीपार को स्मृति चिन्ह भंेट कर सम्मानित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई को सर्वाधिक हाई रिक्स गर्भवती महिलाओं की पहचान करने हेतु पुरस्कार मिला। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 09 जून 2016 को यह अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमें गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। समारोह की अध्यक्षता दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर ने की। इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उपायों पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।

      क्रमांक-.935/सोलंकी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...