रायपुर, 24 मई 2017
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय कल 25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के महिला आयोगों की अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगी। यह बैठक महिला सुरक्षा के प्रावधानों पर चर्चा एवं सुझाव आमंत्रित करने के लिए आयोजित की जा रही है। श्रीमती पाण्डेय इस बैठक में छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों की जानकारी देंगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों को बेहतर और प्रभावी बनाने अपना विचार रखेंगी। बैठक में श्रीमती पाण्डेय देश के विभिन्न राज्यों के महिला आयोगों की अध्यक्षों के साथ उन राज्यों में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए किए गए उपायों के संबंध में चर्चा भी करेंगे। श्रीमती पाण्डेय के साथ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी किरण भी बैठक में हिस्सा लेंगी। श्रीमती पाण्डेय और श्रीमती खिलेश्वरी किरण 26 मई को वापस रायपुर लौट आएंगी।
क्रमांक-884/चित्ररेखा