Wednesday, 31 May 2017

रायपुर : सेवानिवृत्त होने पर अपर मुख्य सचिव श्री असवाल और अवर सचिव श्री अवस्थी को विदाई

रायपुर, 31 मई 2017

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एन.के. असवाल और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अवर सचिव श्री जे.एन. अवस्थी को सेनानिवृत्त होने पर आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में विदाई दी गई। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह में प्रभारी मुख्य सचिव श्री अजय सिंह ने सेवा निवृत्त दोनों अधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया और उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट किया। प्रभारी मुख्य सचिव श्री सिंह ने कहा कि श्री असवाल सरल और सहज व्यक्तित्व के अधिकारी रहे हैं। श्री असवाल ने विभिन्न विभागों सहित गृह विभाग में लम्बी सेवाएं दी है, इनके अनुभवों का लाभ हमें भविष्य में भी मिलता रहेगा। श्री सिंह ने दोनों अधिकारियों के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए अपनी ओर से और मंत्रालयीन संघ की ओर से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री सुनील कुजूर, प्रमुख सचिव वन श्री आर.पी. मण्डल, प्रमुख सचिव विधि-विधायी श्री रविशंकर शर्मा, सचिव सामान्य प्रशासन श्री विकासशील, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कीर्तिवर्धन उपाध्याय, संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक-971/काशी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...