Wednesday, 31 May 2017

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 500 व 100 बिस्तरों के 12 छात्रावासों का होगा निर्माण

राज्य के 22 शासकीय भवनों को दिव्यांगजनों के लिए बाधा रहित बनाने
केन्द्र से प्रथम किश्त में साढ़े छः करोड़ रूपए जारी
  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशिला साहू ने केन्द्रीय
समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री श्री थॉवर चंद गहलोत से की मुलाकात

रायपुर, 31 मई 2017



 दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ में पांच सौ और सौ बिस्तरों के कुल 12 छात्रावास के निर्माण की जल्द ही केन्द्र से स्वीकृति मिलने की संभावना है। नई दिल्ली के शास्त्री भवन में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशिला साहू और केन्द्रीय समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद गहलोत के बीच आज हुई मुलाकात  में केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत छत्तीसगढ सरकार के प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति करने का आश्वासन दिया। श्रीमती रमशिला साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत 22  शासकीय भवनों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाने हेतु केन्द्र को कुल 14 करोड़ 17 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। केन्द्रीय मंत्री ने इस कार्य के लिए साढ़े छः करोड़ की राशि प्रथम किश्त के रूप में आज जारी कर दी।
    श्रीमती साहू ने बताया कि, सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 500 सीटों के छह और 100 सीटों के छह छात्रावास भवन निर्माण के प्रस्ताव केेेन्द्रीय मंत्री को दिये गये है। केन्द्रीय मंत्री ने इसकी जल्द स्वीकृति दिये जाने का भरोसा दिया है। श्रीमती साहू ने बताया कि दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु 27 जिलों में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना किया जाना है। उन्होंने प्रति केन्द्र भवन निर्माण, तथा हितग्रहियों को प्रतिवर्ष प्रशिक्षित किये जाने हेतु में केन्द्र से 72 करोड़ की राशि प्रदाय किये जाने की भी मांग की है।
    श्रीमती साहू ने, छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रस्तावों जैसे - सेनसरी पार्क हेतु 50 लाख रूपये, ए.डी.आई.पी. योजना के तहत सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग के लिए 10.83 लाख रूपये, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र हेतु सर्वसुविधायुक्त वरिष्ठ बहु सेवा केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु एक करोड़ रूपये की राशि सहित वर्ष 2016-17 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक करोड़ 79 लाख रूपये की केन्द्रीय सहायता दिये जाने की भी मांग केन्द्र से की है। श्रीमती साहू ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि उक्त प्रस्ताव केन्द्र को भेजे जा चुके है। केन्द्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रस्तावों पर जल्द आवश्यक कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिया है। 
समाचार -974 /चित्ररेखा

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...