Tuesday, 16 May 2017

लोक सुराज अभियान : मुख्यमंत्री 17 मई को जांजगीर-चाम्पा जिले के दौरे पर

रायपुर 16 मई 2017
 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लोक सुराज अभियान के तहत कल 17 मई को जांजगीर-चाम्पा जिले के दौरे पर रहेंगे। डॉ. सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। मुख्यमंत्री किन्हीं दो गांवों में का आकस्मिक दौरा करेंगे और वहां जनकल्याणकारी योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे। डॉ. सिंह दोपहर 1.30 बजे जांजगीर-चाम्पा जिले के मुख्यालय जांजगीर आएंगे और वहां शाम चार बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में विकास कार्यों और लोक सुराज अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.40 बजे जनप्रतिनिधियों, विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों और नागरिकों से मुलाकात करेंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम जांजगीर में करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 18 मई को जांजगीर से सवेरे 9.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर किसी एक गांव का आकस्मिक दौरा करेंगे। डॉ. सिंह दोपहर 12.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। 
क्रमांक-755/सोलंकी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...