Sunday, 9 July 2017

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में तीन कर्मचारियों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर, 09 जुलाई 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर से लगभग 98 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर बीती रात वाहन दुर्घटना में बस्तर जिले के तीन कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब तीनों कर्मचारी अपने वाहन में दुर्ग की ओर जा रहे थे, तभी राजाराव पठार के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से उनका वाहन टकरा गया। इसके फलस्वरूप तीनों कर्मचारियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर शोक प्रकट करते हुए एक बार फिर सभी लोगों से सड़क यातायात के नियमों का गंभीरता से पालन करने और वाहन चालकों से गाड़ियों की रफ्तार पर नियंत्रण रखने की अपील की है। 
क्रमांक-1513/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...