Thursday, 22 June 2017

राज्यपाल को संयम स्वर्ण महोत्सव के लिए मिला न्योता : आयोजन समिति के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट

रायपुर, 22 जून 2017

 राज्यपाल श्री बलरामजी दास टंडन से आज यहां राजभवन में संयम स्वर्ण महोत्सव के अध्यक्ष श्री विनोद जैन ने सौजन्य मुलाकात कर दिगम्बर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की मुनि दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे संयम स्वर्ण महोत्सव की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल श्री टंडन को महोत्सव के समापन समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया।
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान संयम स्वर्ण महोत्सव के अध्यक्ष श्री विनोद जैन ने बताया कि आज से लगभग 50 वर्ष पहले अजमेर राजस्थान में आचार्यप्रवर श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को 22 वर्ष की उम्र में मुनि दीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि दिगम्बर जैन सम्प्रदाय के सबसे बड़े आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
श्री जैन ने बताया कि आचार्य श्री डोंगरगढ में विराजमान हैं तथा यहां संयम स्वर्ण महोत्सव का मुख्य समारोह का आयोजन डोंगरगढ़ में 28 से 30 जून तक किया जा रहा है। इस महोत्सव में देशभर से लगभग एक से डेढ़ लाख लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े पदाधिकारी श्री अजय जैन, संजय जैन, श्री अजय पाटनी एवं विनोद बड़जात्या भी उपस्थित थे। 
क्रमांक-1283/केशरवानी

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...