Monday, 19 June 2017

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मास्थानंद के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

    रायपुर, 19 जून 2017
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रामकृष्ण मठ और मिशन कोलकाता के प्रमुख और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरू स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वामी आत्मस्थानंद ने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से स्वामी विवेकानंद और उनके गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। डॉ. रमन सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि स्वामी आत्मस्थानंद का बीती शाम कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान के अस्पताल में निधन हो गया।  


क्रमांक-1200/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...