Thursday, 22 June 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 86 मिलीमीटर औसत वर्षा : सबसे ज्यादा बारिश सुकमा जिले में

रायपुर, 22 जुलाई  2017
 
छत्तीसगढ़ में विगत एक जून अब तक  86.4 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है।  इस दौरान सबसे ज्यादा 257 मिलीमीटर बारिश सुकमा जिले में हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में 188 मिलीमीटर, कोण्डागांव जिले में 172.6 मिलीमीटर, बीजापुर जिले में 150.7 मिलीमीटर, रायगढ़ जिले में 112 मिलीमीटर, महासमुंद जिले मे 106.6 मिलीमीटर, जांजगीर जिले में 97.6 मिलीमीटर, धमतरी जिले में 95.8 मिलीमीटर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा)  में 94.3 मिलीमीटर, गरियाबंद जिले में 88.8 मिलीमीटर, नारायणपुर जिले में 87 मिलीमीटर, जशपुर जिले में 78.6 मिलीमीटर, कांकेर जिले में 76.7 मिलीमीटर, कोरबा  जिले में 73.2 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले में 71.5 मिलीमीटर, बालोद जिले में 67.8 मिलीमीटर, बेमेतरा जिले में 65.1 मिलीमीटर, राजनांदगांव जिले में 60.4 मिलीमीटर, बलौदाबाजार जिले में 57.9 मिलीमीटर, सूरजपुर जिले में 57.8 मिलीमीटर, रायपुर जिले मंे 51.2 मिलीमीटर, दुर्ग जिले मंे 50 मिलीमीटर, बलरामपुर और, कोरिया  जिले मंे 40.5 मिलीमीटर, कबीरधाम जिले में 33.2 मिलीमीटर, सरगुजा जिले में 35.3 मिलीमीटर और मुंगेली जिले में 23.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। 
 
क्रमांक.1271/पाराशर

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...