Friday, 23 June 2017

रायपुर : सौर ऊर्जा से रौशन होंगे डेढ़ हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल : अब तक 649 स्कूलों को मिली सोलर कनेक्टिविटी

रायपुर, 23 जून 2017

सरकारी स्कूलों को सौर ऊर्जा से रौशन करने का काम छत्तीसगढ़ में तेजी चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देशों के अनुरूप राज्य के एक हजार 561 स्कूलों को सौर ऊर्जा प्रणाली से विद्युतीकृत करने का लक्ष्य है। यह लक्ष्य छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को दिया गया है। इनमें से अब तक 649 स्कूलों को सोलर पावर कनेक्टिविटी दी जा चुकी है। सौर विद्युतीकरण के लिए उपयुक्त पाए गए 1561 स्कूलों में इस कार्य के लिए लगभग 45 करोड़ 98 लाख रूपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें से आठ करोड़ 18 लाख रूपए क्रेडा द्वारा खर्च किए गए हैं। वर्तमान में क्रेडा ने 490 स्कूलों में सोलर पावर प्लांट लगवा दिया है और 159 स्कूलों को गांव में पहले से स्थापित सोलर पावर प्लांट से कनेक्टिविटी दी गयी है। इसके साथ ही राज्य के 164 स्कूलों में सोलर पावर प्लांट स्थापना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गयी है। शेष स्कूलों के सोलर विद्युतीकरण के लिए 37 करोड़ 80 लाख रूपए का प्रस्ताव क्रेडा द्वारा सर्वशिक्षा अभियान के राज्य कार्यालय को भेजा गया है। 


क्रमांक-1291/स्वराज्य

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...