Tuesday, 13 June 2017

रायपुर : निःशक्तजनों को स्वरोजगार के लिए 56.26 करोड़ का ऋण वितरित

रायपुर, 13 जून 2017
 छत्तीसगढ़ निशक्त वित्त एवं विकास निगम द्वारा अब अपने गठन के बाद से 56 करोड़ 26 लाख रूपए का ऋण दिया जा चुका है। यह राशि उन्हें वर्ष 2005-06  से 2016-17 की अवधि में दी गई है तथा कुल 2320 निःशक्तजनों को लाभान्वित किया गया।   उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा निशक्तजन व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम की स्थापना की गई है। निगम को राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम की चैनेलाइजिंग एजेंसी घोषित कर आवश्यक ऋण अनुबंध किया गया है। राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम के समन्वय से निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रदान किया जाता है। बिक्री व्यापार क्षेत्र में लघु व्यवसाय लगाने के लिए अधिकतम 5 लाख, सेवा क्षेत्र में लघु व्यवसाय लगाने के लिए अधिकतम 5 लाख, कृषि क्रियाकलापों के लिए अधिकतम 10 लाख, वाहन क्रय करने के लिए अधिकतम 10 लाख, मानसिक मंदता से ग्रसित व्यक्तियों के स्वरोजगार के लिए अधिकतम 10 लाख, लघु औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 25 लाख तथा शिक्षा/प्रशिक्षण हेतु 10 से 20 लाख तक का लोन दिया जाता है। दिये जाने वाले लोन पर 50 हजार रूपये पर 5 प्रतिशत ब्याज, 50 हजार से 5 लाख तक 6 प्रतिशत ब्याज, 5 लाख से अधिक तथा 15 लाख रूपए तक 7 प्रतिशत ब्याज तथा 15 लाख से अधिक की राशि पर 8 प्रतिशत ब्याज लिया जाता है। महिलाओं को ब्याज दर में 1 प्रतिशत की छूट दी जाती है। 
क्रमांक-1117/चित्ररेखा

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...