Thursday, 22 June 2017

शासकीय स्कूलों में भवन निर्माण के लिए 1.54 करोड़ रूपए मंजूर


रायपुर, 22 जून 2017
 राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलोें के शासकीय स्कूलों में 13 भवनों  के निर्माण के लिए  लगभग एक करोड़ 54 लाख रूपए मंजूर किए गए है। मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में इन शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूलों में प्रति भवन 11 लाख 84 हजार रूपए के मान से भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें  धमतरी जिले के चार स्कूलों के लिए 47 लाख 36 हजार रूपए, बलौदाबाजार जिले के छह स्कूलों के लिए 71 लाख चार हजार रूपए, रायपुर जिले के दो स्कूलों के लिए 23 लाख 68 हजार रूपए और जांजगीर-चांपा जिले के एक स्कूल के लिए 11 लाख 84 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।   
क्रमांक - 1277/ओम

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...