Saturday, 13 May 2017

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ कार्यकारिणी परिषद की बैठक : राज्य में 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए हो जाएं तैयार: डॉ. रमन सिंह

जल्द बनेगी नई खेल नीति, मान्यता-अनुदान के नियमों में होगा संशोधन
सार्वजनिक उपक्रमों में खेल कोटे से भर्ती के लिए केन्द्रीय खेल मंत्री को लिखेंगे पत्र
रायपुर, 13 मई 2017

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाऊस में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी परिषद की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगले साल गोवा में 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के बाद वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ 37वें राष्ट्रीय खेल होंगे। उन्होंने प्रदेश ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों तथा विभिन्न खेल संगठनों से राज्य में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया।
डॉ. सिंह ने कहा-ऐसे प्रयास किए जाएं कि राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम पांच की तालिका में छत्तीसगढ़ के खिलाडियों का नाम रहे।  प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें सवारने के लिए संसाधनों की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए आवश्यकतानुसार धन राशि-खेल उपकरण की सहायता दी जाएगी। हमारा प्रदेश निश्चित ही खेल के क्षेत्र में सिरमौर बनेगा। डॉ. सिंह ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम में खेल कोटे से होने वाली भर्ती को पुनः शुरू करने के लिए केन्द्रीय खेल मंत्री और साथ ही आवश्यकता पडने पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा - प्रदेश की नई खेल नीति का प्रारूप तैयार हो रहा है। जल्द इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने खेल विभाग के सचिव को दो महिने के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में खेल संघों के मान्यता और अनुदान के नियम काफी पुराने हैं इसमें संशोधन करने की आवश्यकता है। उन्होंने खेल विभाग को जून महीने के अंत तक खेल संघों मान्यता और अनुदान के नए नियम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नियमित रूप से किया जाए। इस खेल प्रतियोगिता से प्रदेश के अच्छे खिलाड़ी चिन्हित होंगे, जो खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि 37वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए प्रदेश में आधारभूत ढांचा मौजूद है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार नये इंडोर स्टेडियम का निर्माण और पुराने खेल स्टेडियम का नवीनीकरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ को कार्यालय भवन सहित अन्य संसाधनों के लिए अनुपूरक बजट में 50 लाख रूपए और नया रायपुर में खेल परिसर के लिए पांच एकड़ जमीन देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संरक्षक लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस, खेल मंत्री एवं संघ के उपाध्यक्ष श्री भैय्यालाल राजवाड़े, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया, खेल विभाग के सचिव श्री सोनमणि बोरा, खेल विभाग के संचालक श्री अविनाश चंपावत, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के प्रभारी महासचिव श्री संजय मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। विभिन्न खेल संगठनों के अनेक पदाधिकारी और सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।

क्रमांक-708/सचिन/

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...