Monday, 8 May 2017

प्रदेश में 09 निःशक्त पुनर्वास केन्द्र व एक जिला पुनर्वास केन्द्र

रायपुर, 08 मई 2017
राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशक्त व्यक्तियों के पुनर्वास सेवाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राज्य में 09 निःशक्त पुनर्वास केन्द्र व एक जिला पुनर्वास केन्द्र खोले गये हैं। निःशक्त पुनर्वास केन्द्र धमतरी, महासमुंद, कोरबा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरिया और सरगुजा जिला में खोले गए हैं तथा जिला पुनर्वास केन्द्र बिलासपुर में खोेले गए हैं।
 इन केन्द्रों के माध्यम से वर्ष 2013-14 में 17 हजार 231 निःशक्त जनों को सेवाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। वर्ष 2014-15 में 18 390, वर्ष 2015-16 में 19,585 तथा वर्ष 2016-17 में 15 हजार 60 निःशक्तजनों को सेवाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 

क्रमांक 631/चित्ररेखा

प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात : मुख्यमंत्री आज करेंगे आधा दर्जन नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ

रायपुर, 13 जुलाई 2017 प्रदेश को ग्यारह नवोदय विद्यालयों की नई सौगात मिली है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 जुलाई को बालोद जिले के प्...